Pune. बेकाबू एसयूवी की चपेट में आने से पांच महिलाओं की मौत हो गई। एक वैवाहिक समारोह में खाना बनाकर देररात लौट रही 17 महिलाओं को कुचलते हुए एसयूव निकल गई। यह हादसा महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे पर हुआ। यह घटना सोमवार की रात लगभग 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर वहीं 3 महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद एसयूवी चालक फरार हो गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है
मिली जानकारी के अनुसार एसयूवी की चपेट में आने वाली सभी महिलाएं खाना बनाने का काम करती हैं। आधी रात एक कार्यक्रम से अपना काम खत्म कर घर लौट रही थीं। सभी महिलाएं बस से खरपुड़ी फाटा के पास उतरी थीं। इस दौरान सभी महिलाएं सड़क पार कर रही थी। बताया जा रहा है इस बीच एक तेज रफ्तार एसयूवी ने 17 महिलाओं को अपनी चपेट में लिया और कुचलते हुए फरार हो गया।

यह घटना पुणे शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर शिरोली गांव के पास की है। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दो महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं बाकि महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में तीन और महिलाओं ने दम तोड़ दिया। जबकि 12 महिलाओं का इलाज चल रहा है।
