ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News: अन्य राज्यों की महिलाओं के लिए मिसाल बनी छत्तीसगढ़ की महिलाएं, महिला समूहों ने बेचा 198 करोड़ का वर्मी कम्पोस्ट
Share
Notification Show More
Latest News
राष्ट्रीय स्तर की ‘लखपति महिला पहल’ क्षेत्रीय कार्यशाला रायपुर में, 9 से 11 जुलाई तक होगा भव्य आयोजन
July 8, 2025
बाल संप्रेषण गृह में नाबालिग से अननेचुरल सेक्स, जांच दौरान कोर्ट की टीम को बालक ने बताई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार
July 8, 2025
नैनो डीएपी किसानों के लिए ठोस डीएपी उर्वरक का स्मार्ट विकल्प, सरकार ने की किसानों से इस्तेमाल की अपील
July 8, 2025
युक्तियुक्तकरण के बाद जिन्होंने नहीं ली पदस्थापना, अब रुकेगा उनका वेतन… शिक्षा विभाग का फैसला
July 8, 2025
मतदाता सूची संशोधन को लेकर विपक्ष के आरोपों पर चुनाव आयोग की दो टूक, कहा- यह पूरी तरह समावेशी प्रक्रिया
मतदाता सूची संशोधन को लेकर विपक्ष के आरोपों पर चुनाव आयोग की दो टूक, कहा- यह पूरी तरह समावेशी प्रक्रिया
July 8, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

Big News: अन्य राज्यों की महिलाओं के लिए मिसाल बनी छत्तीसगढ़ की महिलाएं, महिला समूहों ने बेचा 198 करोड़ का वर्मी कम्पोस्ट

By Om Prakash Verma Published February 9, 2023
Share
Big News: अन्य राज्यों की महिलाओं के लिए मिसाल बनी छत्तीसगढ़ की महिलाएं, महिला समूहों ने बेचा 198 करोड़ का वर्मी कम्पोस्ट
Big News: अन्य राज्यों की महिलाओं के लिए मिसाल बनी छत्तीसगढ़ की महिलाएं, महिला समूहों ने बेचा 198 करोड़ का वर्मी कम्पोस्ट
SHARE

अब महिलाओं के लिए गोबर बना आय का नया जरिया, छत्तीसगढ़ में महिला समूहों ने बेचा 198 करोड़ रूपए का वर्मी कम्पोस्ट
गौठानों में आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी हैं सवा लाख से अधिक महिलाएं
मनेन्द्रगढ़ की महिला संघ ने एक करोड़ रूपए का वर्मी कम्पोस्ट बेचकर कमाए 36 लाख रूपए
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गोबर से लोगों के जीवन में परिवर्तन आ रहा है। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट के साथ-साथ पेंट और बिजली भी तैयार किया जा रहा है। गांवों में महिला समूह की कोई सदस्य टू-व्हीलर खरीद रही है, तो कई ने गहने भी खरीदे। किसी ने अपने परिवार के सदस्य के लिए शादी के लिए कर्जा चुकाया है। ये सभी महिलाएं गरीब परिवारों से ताल्लुक रखती हैं। जिन्होंने कभी चार दीवारी से बाहर कदम नहीं रखा था। ऐसे समूहों में आत्मविश्वास और काम के प्रति ललक को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार गोबर से बने उत्पादों को प्रोत्साहित कर रही है।

मनेन्द्रगढ़ शहरी क्षेत्र की महिलाओं ने वर्ष 2020 में गौठानों से जुड़कर वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने का काम शुरू किया। इन महिलाओं के द्वारा बनाए गए स्वच्छ मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र स्तरीय संघ ने पिछले तीन साल में एक करोड़ रूपए का वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर बेचा है। ये आंकड़ा राज्य के बाहर के लोगों के लिए चौकाने वाला हो सकता है लेकिन छत्तीसगढ़ में कोई नई बात नहीं है। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं गौठानों से जुड़कर गोबर से वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रही हैं। महिलाओं द्वारा तैयार वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री सहकारी समितियों के माध्यम से की जा रही है।

स्वच्छ मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र स्तरीय संघ ने वर्ष 2020 में गोधन न्याय योजना के शुभारंभ के साथ ही शहरी गौठान में गोबर खरीदी का कार्य शुरू किया। अब तक यहां से 33 हजार 195 क्विंटल गोबर क्रय किया गया, जिससे 10 हजार 809 क्विंटल वर्मी खाद बनाया जा चुका है और 10 हजार 32 क्विंटल वर्मी बेचा गया है। इससे उन्हें 1 करोड़ रूपए से अधिक राशि प्राप्त हुई है। महिला संघ को पिछले तीन साल में अब तक 36 लाख रूपए से अधिक का लाभांश प्राप्त हुआ है। इन्हें पूर्व से डोर टू डोर कचरा एकत्र के लिए करीब 6 हजार रूपए महीना दिया जा रहा था। अब उन्हें वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय के लाभांश से अतिरिक्त आय भी हो रही हैं। अपनी आय में वृद्धि से महिला समूह की सदस्य उत्साहित है।

स्वच्छ मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र स्तरीय संघ की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति टोप्पो बताती है कि उन्हें मिले लाभांश से उसने बहन की शादी में कुछ कर्ज लिया था, वो इस पैसे से छूट गया, बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए साईकल लेकर दी और घर के लिए टीवी भी ले लिया। संघ की सदस्य सविता दास कहती हैं कि जब गोधन न्याय योजना शुरू हुई तो शहर के गौठान में समूह के रूप में जुड़कर वर्मी कम्पोस्ट निर्माण का कार्य शुरू किया। जैसे-जैसे उत्पादन एवं विक्रय से लाभ मिला, लोगों का हमारे प्रति नजरिया बदलने लगा। इस योजना से हमें स्वरोजगार का जरिया मिला है और वर्मी खाद विक्रय से जो लाभांश मुझे मिला उससे मैंने टू व्हीलर गाड़ी खरीदी है।

27 लाख क्विंटल वर्मी खाद का उत्पादन
राज्य में गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने 11 हजार 477 महिला समूह की लगभग सवा लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी है। इनके द्वारा 27 लाख क्विंटल से अधिक वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया गया है। महिला समूहों द्वारा 198 करोड़ रूपए का वर्मी कम्पोस्ट बेचा जा चुका है। यही वजह है कि पिछले तीन सालों में छत्तीसगढ़ में खाद की कमी नहीं हुई। वर्मी कम्पोस्ट का किसानों द्वारा भरपूर इस्तेमाल किया। राज्य सरकार के प्रयासों की सफलता का सबूत है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ में धान का बम्पर उत्पादन हुआ है और राज्य में समर्थन मूल्य में 107 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है।

You Might Also Like

राष्ट्रीय स्तर की ‘लखपति महिला पहल’ क्षेत्रीय कार्यशाला रायपुर में, 9 से 11 जुलाई तक होगा भव्य आयोजन

बाल संप्रेषण गृह में नाबालिग से अननेचुरल सेक्स, जांच दौरान कोर्ट की टीम को बालक ने बताई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार

नैनो डीएपी किसानों के लिए ठोस डीएपी उर्वरक का स्मार्ट विकल्प, सरकार ने की किसानों से इस्तेमाल की अपील

युक्तियुक्तकरण के बाद जिन्होंने नहीं ली पदस्थापना, अब रुकेगा उनका वेतन… शिक्षा विभाग का फैसला

मतदाता सूची संशोधन को लेकर विपक्ष के आरोपों पर चुनाव आयोग की दो टूक, कहा- यह पूरी तरह समावेशी प्रक्रिया

Om Prakash Verma February 9, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्घटना में घायल पशुओं के इलाज के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर, शुरू हुई मदद, कलेक्टर ने दिए थे निर्देश दुर्घटना में घायल पशुओं के इलाज के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर, शुरू हुई मदद, कलेक्टर ने दिए थे निर्देश
Next Article पिंकी ने भोजपुरिया अंदाज में लिखी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को चिट्ठी, कहा- आप तो लव मैरीज कर लिए, लेकिन हमार मैरिज…
× Popup Image

Ro.No.-13286/35

#BhilaiNews  #SeemantKashyap  #KPNews  #GroundReport  #ViralNews #cgnews
#BhilaiBuzz   #LocalUpdate  #BreakingNews  #ChhattisgarhNews  #RealIndia
Bhilai में पैग कम बनाना पड़ा भारी...Ground पर अलग ही माहौल... | Seemant Kashyap | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement


RSS MP News Feed

You Might Also Like

राष्ट्रीय स्तर की ‘लखपति महिला पहल’ क्षेत्रीय कार्यशाला रायपुर में, 9 से 11 जुलाई तक होगा भव्य आयोजन

July 8, 2025

बाल संप्रेषण गृह में नाबालिग से अननेचुरल सेक्स, जांच दौरान कोर्ट की टीम को बालक ने बताई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार

July 8, 2025

नैनो डीएपी किसानों के लिए ठोस डीएपी उर्वरक का स्मार्ट विकल्प, सरकार ने की किसानों से इस्तेमाल की अपील

July 8, 2025

युक्तियुक्तकरण के बाद जिन्होंने नहीं ली पदस्थापना, अब रुकेगा उनका वेतन… शिक्षा विभाग का फैसला

July 8, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?