भिलाई। कांग्रेस व भाजपा के बीच ट्विटर बार लगातार जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल में भी सोशल मीडिया में काफी सक्रिय हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा की नीयत को किसान विरोधी बताया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर यूपीए सरकार व एनडीए सरकार द्वारा की गई एमएसपी में वृद्धि के आंकड़े भी बताए। ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि आंकड़े जो दिखाते हैं किसानविरोधी भाजपा की नीयत।
अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान वित्तीय वर्ष 2004-05 से 2013-14 के दौरान 9 वर्षों में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 560 प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 1310 प्रति क्विंटल किया गया। यह वृद्धि लगभग 134 प्रतिशत होती है। वहीं दूसरी ओर भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2014-15 से 2022-23 तक 9 वर्षों में धान के समर्थन मूल्य में सिर्फ 730 की वृद्धि कर 2040 प्रति क्विंटल किया गया। भाजपा की सरकार ने इस बीच सिर्फ 55 प्रतिशत वृद्धि की। दोनों सरकारों द्वारा एमएसपी में की गई वृद्धि दिखाता है कि भाजपा क्या है। इन आंकड़ों से भाजपा के कथित रूप से किसान हितैषी होने का दावा खोखला सिद्ध हो जाता है।
