भिलाई। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के तहत कोहका स्थित कृष्णा ग्रीन सिटी में काम के दौरान मजदूर 40 फीट की ऊंचाई से गिर गया। हादसे में मजदूर के हाथ पैर की हडि्डयां टूट गई। गंभीर रूप से घायल मजदूर को चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। ठेकेदार ने मजदूर का करीब चार माह तक इलाज कराया और अब उसकी खबर भी नहीं ले रहा। चलने फिरने में असमर्थ मजदूर ने ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शुक्रचार शाम को ‘स्मृति नगर पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ धारा 288, 338 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
स्मृति नगर चौकी से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 24 अगस्त 2022 की है। कोहका स्थित कृष्णा ग्रीन सिटी में बेमेतरा निवासी दीप नारायण डहरिया (22) मजदूरी करता है। वह जुनवानी में किराए के मकान में रहता है। उसके साथ सौरभ साहा व सुरेन्दु साहा मजदूरी करते हैं। 24 अगस्त 2020 की शाम 5 बजे कृष्णा ग्रीन सिटी के एक भवन के चौथे माले से दीप नारायण गिर गया। इस हादसे में दीप नारायण गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दीप नारायण के पैर के घुटने, कूल्हे, रीड़ी की हड्डी, पैर की एड़ी की सभी हड्डीयां फेक्चर हो गई।
हादसे के बाद मजदूर दीप नारायण को चंदुलाल चंद्राकर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका ऑपरेशन का पैर व हाथ में स्टील लगाया गया। घटना के पांच माह बीतने पर भी वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाया है। वहीं शुरुआती दिनों में ठेकेदार ने इलाज का खर्च उठाया लेकिन बाद में खर्च देने से मना कर दिया। मजदूर हादसे के कारण चार माह से बिस्तर पर ही है। अब जब ठेकेदार ने खर्च देनां बंद किया तो उसने स्मृति नगर चौकी में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। स्मृति नगर पुलिस इस मामले में जांच शुरू कर दी है।





