बिलासपुर। जिले में महिला को जिंदा जलाकर रेलवे ट्रैक के पास फेंकने का मामला सामने आया है। महिला को कराहते देख लोगों पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सिम्स में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि महिला 70 फीसदी झुलस गई है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में उसलापुर रेलवे स्टेशन से कुछ दूर आगे रेलवे ट्रैक पर एक महिला झुलसी हालत में मिली। महिला दर्द से करार रही थी और कुछ भी बोल नहीं पा रही थी। लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसी महिला को अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि महिला को किसी ने आग लगा दी है। डाक्टरों ने बताया कि महिला 70 फीसदी झुलस गई है और बयान देने की स्थिति में नहीं है। इस वजह से महिला की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।