राजनांदगांव। जिले में झाड़फूंक कराने पहुंची महिला से रेप का मामला सामने आया है। रेप करने वाला और कोई नहीं बल्कि वही बैगा है जिसके पास महिला पहुंची थी। यही नहीं बैगा ने महिला को घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि महिला ने हिम्मत दिखाई और थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बैगा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जिले के छुरिया थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना 22 जनवरी की बताई जा है। भोलापुर निवासी बैगा कोमल चतुर्वेदी के पास एक महिला झाड़फूंक कराने पहुंची। महिला काफी दिनों से बीमार थी। किसी ने बैगा के बारे में बताया था। बताया जा रहा है कि महिला काफी समय से बैगा के पास जा रही थी। 22 जनवरी को भी वह बैगा के पास गई तो बैगा ने रेप किया। रेप के बाद बैगा ने इसकी जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
बैगा के पास से निकलने के बाद महिला ने घर पहुंचकर अपने पति को पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों थाने पहुंचे और इसकी बैगा की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बैगा कोमल चतुर्वेदी को उसके घर से गिरफ्तार किया। बुधवार को आरोपी बैगा को कोर्ट में पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया।