भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू नगर में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। यहां के एक मकान में बीती रात चोरों ने धावा बोला और घर में जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने अलमारी खोलकर सोने व चांदी के जेवर पार कर दिए है। पलंग पर जेवरातों के खाली बॉक्स पड़े हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। फिलहाल परिवार आउट ऑफ स्टेशन है जिन्हें सूचना दे दी गई है। परिवार के वापस आने के बाद ही चोरी का आंकलन हो पाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार नेहरू नगर ईस्ट के ब्लॉक-7, हाउस नंबर 7/10 गुप्ता निवास में बड़ी चोरी हो गई है। सोमवार को पड़ोसियों ने घर को ताला टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी। यह मकान एनके गुप्ता का बताया जा रहा है। गुप्ता परिवार घर से बाहर हैं और इस बीच घर पर ताला लगा हुआ था। इस बीच चोरों ने घर को निशाना बनाया। सोमवार को सूचना के बाद जब पुलिस मकान में पहुंची तो हैरान रह गई।

अज्ञात चोरों ने घर के अंदर घुसकर जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने अलमारी खोली और सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है। पुलिस रूम में देखा बेड पर जेवरात के बॉक्स पड़े थे। बॉक्सेस को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बड़ी मात्रा में चोरी हुई है। हालांकि पुलिस ने कितने की चोरी हुई है इसका खुलासा नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि घर से कम से कम 50 लाख से ज्यादा की चोरी होने का अंदेशा है। फिलहाल पुलिस ने घर वालों को सूचना दे दी है उनके वापस लौटने के बाद ही इस सही आंकलन हो पाएगा।
