भिलाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने रविवार को अपने ट्विटर पर एक के बाद एक ट्वीट किए और भाजपा को घोटाले बाज बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने धान खरीदी में रिकार्ड कायम किया जिससे पूरे देश में धान की फसल बेचने वाले राज्यों में सबसे ऊपर है। वहीं भाजपा ने घोटाले करने में रिकार्ड कायम किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा कि भाजपा ने पहले छत्तीसगढ़ को अपने “घोटालों से बदनाम किया। फिर कर्ज में डूबा प्रदेश कहकर बदनाम करते रहे। भाजपा का यह षड्यंत्र विफल हो गया है। सच तो यह है कि भाजपा शासित यूपी, एमपी, हरियाणा हमसे अधिक कर्ज लेते हैं। साबित हो गया कि एक किसान भी अर्थशास्त्र को ठीक तरह से समझ सकता है।

एक अन्य ट्वीट में सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा के घोटाले गिनाते हुए कहा कि भाजपा ने भी खूब रिकॉर्ड तोड़े लेकिन सिर्फ घोटालों में। भाजपा ने नान घोटाला, प्रियदर्शिनी बैंक घोटाला, अगुस्टा हेलिकॉप्टर घोटाला, चिटफंड घोटाला, पनामा और अन्य घोटाले। सीएम बघेल ने यह भी लिखा कि सोशल मीडिया पर शब्दों की सीमा है, लेकिन भाजपा के घोटालों की कोई सीमा नहीं। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड अब भी टूट रहे हैं जिसमें किसान धनवान बन रहा है।
