भिलाई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर का अभिनंदन समारोह का आयोजन कुर्मी भवन सेक्टर 7 में आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों युवाओ ने उनका गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। कार्यक्रम में नवनियुक्त महामंत्री उपकार चंद्राकर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित जनो के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। आने वाले चुनाव में भाजपा की फिर से सरकार बनेगी और इसके लिए सभी कार्य करना है। कार्यक्रम में प्रदेश सह कोषाध्यक्ष शुभम शर्मा, प्रदेश सह प्रचार प्रसार प्रमुख आकाश ठाकुर, प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रमुख उदय भास्कर, प्रदेश नीति अनुसंधान प्रमुख आशीष कुमेठी का भी अभिनंदन किया गया।




