बीजापुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। बीजापुर में सोमवार की सुबह हुई इस मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। वहीं मौके से भारी हथियार मिलने की भी खबर है। फिलहाल जवान सर्चिंग में लगे हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर के मिरतुर थाना क्षेत्र के तिमेनार और पोरोवाडा के जंगल में बड़ी मात्रा में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर DRG के जवानों को रवावा किया गया। इस दौरान जवान नक्सलियों के कोर एरिया में घुस गए। जवानों के पहुंचने पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने जवाबी फायरिंग शुरू की। लगभग आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग गए। इसके बाद सर्चिंग के दौरान जवानों ने एक नक्सली का शव बरामद किया। शव के साथ काफी मात्रा में हथियार भी बरामद किए। इसके बाद भी जवानों की सर्चिंग जा रही है।




