जयपुर. भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी की यात्रा ने सौ दिन पूरे कर लिए हैं।अब तक राहुल गांधी राजस्थान में 70 फीसदी यात्रा पूरी कर चुके हैं। अगले पड़ाव में अलवर से यात्रा हरियाणा में एंट्री करेगी। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार केा भारत जोड़ो यात्रा एक ही फेज में 22 किलोमीटर का सफर तय करेगी। आज टी ब्रेक की जगह सीधा लंच ब्रेक रखा गया है। भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर आज जयपुर के नए पीसीसी ऑफिस में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी है। राजस्थान में राहुल गांधी की यह पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। राजस्थान में शुक्रवार शाम यात्रा का दूसरा चरण नहीं होगा। दौसा में भांडारेज के पास यात्रा का आज और कल रात्रि विश्राम होगा।
7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई। यह 3,570 किमी. लंबी, 150-दिवसीय ‘नॉन-स्टॉप पदयात्रा चल रही। जो देश भर के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश को कवर करेगी। इस यात्रा में राजनीति के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों के लगातार जडऩे का सिलसिला जारी है। राजस्थान में यात्रा के दौरान आरबीआई के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन ने भी राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। वहीं फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी इस पदयात्रा का हिस्सा बन चुकी है।
