भिलाई. नमस्कार, देश, दुनिया और प्रदेश की आज की 5 बड़ी खबरें इस प्रकार हैं…
- अरूणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों ने किया घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सैनिकों ने छह सौ चीनी सैनिकों को खदेड़ा। भारत के 15 सैनिक जख्मी, चीन के 50 से ज्यादा घायल।
अरूणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर के यांगत्से में भारत-चीन के सैनिकों के बीच भिड़ंत हो गई। घटना 9 दिसंबर की बताई जा रही है। एलएसी पर दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने हो गए। भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों की घुसपैठ नाकाम कर उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है।
2 . गुजरात में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को 18 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ 16 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें 8 कैबिनेट, दो स्वतंत्र और छह राज्यमंत्री है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए चार नेताओं को भी मंत्री पद दिया गया है।
- छत्तीसगढ़ में पालिका उपचुनाव और 735 पदों पर पंचायत चुनाव 9 जनवरी को होगा। इन पदों के लिए 16 दिसंबर से नामांकन प्रकिया शुरू हो जाएगी। प्रदशे के 12 जिलों के 14 नगरीय निकायों में 15 पार्षद पद खाली है। वहीं 10 जनपद पंचायत सदस्य, 127 सरपंच, 597 पंच के पदों के लिए चुनाव होगा।
- कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पीएम मोदी केा लेकर बेहद विवादित बयान दिया। जिसके बाद कांग्रेस नेता पर केस दर्ज किया गया है। इस पूरे बयान का वीडियो वायरल होने से भाजपाई खासे नाराज है।
- फीटा फुटबॉल वल्र्ड कप में आज अर्जेंटीना और क्रोएशिया और कल फ्रांस और मोरक्को के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। फाइनल 18 दिसंबर को होगा।




