नारायणपुर। रविवार को नारायणपुर जिले में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों ने पहले तो IED ब्लास्ट किया और उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगलों की ओर भाग गए। वहीं मौके पर सर्चिंग जारी है। IED ब्लास्ट से कोई जान हताहत नहीं हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह DRG और CAF का जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले हुए थे। सुबह लगभग 9:10 बजे ग्राम गुदाड़ी के पास नक्सलियों ने कुकर IED ब्लास्ट कर दिया। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान नक्सलियों ने अपनी फायरिंग भी खोल दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। लगभग 40 से 50 मिनट तक यह दोनों ओर से फायरिंग होती रही। इसके बाद जवानों को भारी पड़ता देख सभी नक्सली फरार हो गए। बस्तर के IG सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है और उन्होंने यह भी बताया कि सभी जवान सुरक्षित हैं।




