शिमला. हिमाचल प्रदेश में जनता के आगे मोदी का मैजिक नहीं चला। यहां जनता ने कांग्रेस को बहुमत देकर उसका हाथ थाम लिया है। कांग्रेस 39 सीटें जीतकर यहां बड़ी जीत दर्ज की है। बहुमत हासिल करके अब कांग्रेस यहां सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। वहीं भाजपा रने हिमाचल में 26 सीटें जीती है। बड़ा दावा करने वाली आम आदमी पार्टी का हिमाचल विधानसभा चुनाव में खाता भी नहीं खुल पाया। अन्य के हिस्से तीन सीटें आई है।
शुरुआती रूझान में थी कांटे की टक्कर
शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर थी। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी। राज्य में 1985 के बाद कोई पार्टी अपनी सरकार रिपीट नहीं कर पाई है। तब कांग्रेस की सरकार थी और मुख्यमंत्री थे वीरभद्र सिंह। इस बार सबकी नजर इसी बात पर है कि क्या पहाड़ पर सरकार बदलने का ट्रेंड जारी रहेगा या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के सहारे भाजपा इस रिवाज को बदलने में कामयाब रहेगी। पहाड़ की जनता ने आखिरकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इधर हिमाचल प्रदेश चुनाव जीतने के बाद कांग्रेसी जश्न में डूब गए हैं।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा
कुल सीट- 68
भाजपा- सीट- 26
कांग्रेस- सीट- 39
आप-सीट- 0
अन्य-सीट-3





