गांधीनगर. गुजरात में 182 सीटों वाले विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरूआती रूझानों में भाजपा 139 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 31 सीटों पर आगे है। बड़े उलटफेर का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। शुुरूआती रूझानों में भाजपा गुजरात में एक बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ते हुए नजर आ रही है।
हार्दिक पटेल चल रहे पीछे
बात अगर गुजरात की बड़ी सीटों की करें तो यहां जामनगर से भाजपा की रीवाबा ने दोबारा बढ़त बना ली है। इससे पहले वे पिछड़ गई थीं। अहमदाबाद से सीएम भूपेंद्र पटेल आगे चल रहे हैं। वीरमगाम से भाजपा के हार्दिक पटेल पीछे चल रहेहैं।
इस बार कम हुई है वोटिंग
गुजरात में सुबह 8 बजे से पहले आधे घंटे में पोस्टल बैलेट्स की गिनती की गई। इसके बाद इवीएम से काउंटिंग शुरू हुई। राज्य में इस बार दोनों फेज में 64.3त्न वोटिंग हुई। यह पिछली बार के 69.2त्न से करीब 5त्न कम है। बीते पांच में से तीन चुनाव में वोट प्रतिशत गिरने पर भाजपा को नुकसान और कांग्रेस को फायदा हुआ है। हालांकि, 2012 के चुनाव में वोटिंग 13त्न बढऩे के बावजूद भाजपा को दो सीटों का घाटा हुआ था।
गुजरात में शुरुआती रूझान
कुल सीट- 182
भाजपा- सीट- 139
कांग्रेस- सीट- 31
आप-सीट- 8
अन्य-सीट-4