गरियाबंद। जमीन नाम पर नहीं लिखने पर युवक ने अपने ही पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया। इधर पुलिस ने आरोपी को ओड़िशा से गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मोंगरा निवासी ठग्गुराम नागवंशी (55) का उसके छोटे बेटे यशवंत नागवंशी (27) से जमीन का विवाद चल रहा था। पुलिस ने बताया कि यशवंत नागवंशी (27) शनिवार को सुबह घर पहुंचा पिता से विवाद करने लगा। दरअसल यशवंत को अपने पिता के पास मौजूद 10 एकड़ जमीन में से अपना हिस्सा चाहिए था। लेकिन इसके लिए पिता राजी नहीं हो रहा था। इसी विवाद में उसने पिता को डंडे से इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसकी मौत हो गई।

हत्या की सूचना शनिवार को पुलिस के पास पहुंची। शुरुआती जांच व परिजनों के बयान के आधार पर यशवत नागवंशी की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ओड़िशा के चुरकीदादर क्षेत्र में रहकर काम करता है। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने चुरकीदादर पहुंची। यहां के नुआपाडा जंगल आरोपी यशवंत पुलिस की पकड़ में आ गया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लाई और सोमवार को उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
