तिरुवनंतपुरम. अडाणी पोर्ट के निर्माण का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने रविवार रात थाने में हमला कर दिया। इस हमले में 36 से ज्यादा पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शकारियों ने विझिंजम थाने पर हमला किया। दरअसल, विझिंजम में लोग अडाणी पोर्ट नहीं बनने देना चाहते। इसके विरोध में 120 दिनों से प्रोटेस्ट कर रहे हैं। रविवार को पुलिस ने 5 लोगों को अरेस्ट कर लिया। इसी के बाद गुस्साए लोगों ने थाने में हमला कर दिया।
जमकर की तोडफ़ोड़
हिंसक भीड़ इतना ज्यादा गुस्से में थी कि लाठी और पत्थरों से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाडिय़ों में आग लगा दी। इससे पुलिस की 4 जीप, 2 वैन और 20 मोटरसाइकिलों क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं थाने के जरुरी दस्तावेजों को भी नष्ट कर दिया। थाने में हमले के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति है। पुलिस विभाग ने क्षेत्र में 200 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है।