भिलाई। बिलासपुर में रहकर पढ़ाई कर रही भिलाई की युवती की हत्या का मामला सामने आया है। युवती चार दिनों से लापता थी और शनिवार को उसकी संदिग्ध परिस्थियों में सेंट्रो कार के अंदर उसकी लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवती की हत्या कर 4 दिनों तक लाश को आरोपी ने अपनी कार की डिक्की में छिपा कर रखा था। बदबु आने पर मामला खुला और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की यह घटना है। सेक्टर-7 सड़क 31 निवासी प्रियंका सिंह बिलासपुर मे रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह पछले चार दिनों से लापता थी। भिलाई में उनके परिजनों का युवती से संपर्क नहीं हो रहा था। शनिवार शाम को पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में एक सेंट्रो कार में मिली। कार में प्रियंका सिंह की लाश मिली है। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने इस मामले में कस्तूरबा नगर निवासी आशीष साहू को गिरफ्तार कर लिया है।
रुपयों के लेन-देन के विवाद की बात
प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मामला रुपयों के लेनदेन से जुड़ा है। मृतक युवती की दोस्ती दयालबंद निवासी आशीष साहू के साथ थी। वह मेडिकल की दुकान चलाता है। प्रियंका सिंह से उसकी मुलाकात मेडिकल स्टोर में आने-जाने के दौरान ही हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों ने मिलकर शेयर मार्केट में पैसे लगाया था जिसमें नुकसान हो गया। इसके बाद प्रियंका सिंह युवक पर रूपए लौटाने के लिए दबाव बना रही थी। इसी विवाद में आशीष साहू ने गाड़ी में ही उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को गाड़ी में रखकर कस्तूरबा नगर स्थित अपने घर पर रख दिया था।