रायपुर। राजधानी के विधानसभा क्षेत्र में पत्नी के रिश्तेदार की पति ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। इस मामले में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर हत्या की वजह क्या है। मामूली विवाद की बात सामने आई है लेकिन विवाद किस बात का था यह साफ नहीं हो पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार विधान सभा क्षेत्र में रंजीता पाल अपने पति अंजित पाल के साथ रहती है। इनके घर पर कुछ माह पूर्व रंजीता पाल का रिश्तेदार विक्की कुर्रे आया और साथ में ही रहने लगा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को विक्की कुर्रे और अंजित पाल का आपस में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि अंजित ने विक्की को चाकू से गोद दिया। इससे विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेकाहरा में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी अंजित पाल को गिरफ्ता कर लिया है।
