रायपुर। राजधानी रायपुर में विदेशी डॉलर के लालखच में एक महिला लाखों की ठगी का शिकार हो गई। सोशल मीडिया के माध्यम से ठग ने महिला को झांसे में लिया। ठग ने 30 हजार डॉलर व गिफ्ट भेजने का झांसा दिया। झांसे में आकर महिला ने 6 लाख 70 हजार रुपए ठग के खाते में जमा करा दिए। आखिरकार जब माजरा समझ में आया तो महिला ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामला रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र का है।
आरंग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा निवासी महिला आरंग में अपने रिश्तेदार के घर पहुंची थी। महिला को एक मैसेज आया। जिसमें गिफ्ट व 30 हजार डॉलर देने की बात थी। महिला ने पति को इसकी जानकारी दी। पति से ऑनलाइन चेटिंग कर अज्ञात शख्स से बात की। ठग ने इन्हें झांसे में ले लिया। 30 हजार डॉलर व गिफ्ट पाने के चक्कर में महिला ने अलग अलग 12 किश्तों में ठग को 6.70 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए लेकिन इनका गिफ्ट नहीं मिला। ठग अलग अलग बहाने बनाकर महिला के झांसे में लेता था। महिला को जब समझ में आया उसके साथ ठगी हुई है तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आरंग पुलिस ने इस मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।