दुर्ग। कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी हैं। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर इस चुनावी मुकाबले में आमने-सामने हैं। 22 साल बाद हो रहे चुनाव के नतीजे 19 अक्तूबर को आएंगे। 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधि गुप्त मतदान में पार्टी प्रमुख को चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं।
लंबे समय बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए कराए जा रहे चुनावों में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने भी मतदान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही लोकतंत्र की हितैषी रही है पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र हमेशा से मजबूत है। सोनिया गांधी ने भी चुनाव लड़कर ही अध्यक्ष पद प्राप्त किया था। सभी कांग्रेसजनों की आस्था हमेशा से गांधी परिवार पर रही है आगे भी उनके मार्गदर्शन में जनता के मुद्दे कांग्रेस जोर शोर से उठाती रहेगी।
