भिलाई। सेक्टर-9 हॉस्पिटल में आउट सोर्स अटेंडेंट के रूप काम करने वाले 30 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इन कर्मचारियों को ठेकेदार ने काम से निकाल दिया है और बीते दो माह से इनकी हाजिरी नहीं मिल रही है। ठेकेदार पर आरोप है कि उसने रिश्वत लेकर नए लोगों को काम पर लिया और पुराने काम करने वाले 100 में से 30 लोगों को बैठा दिया। इस मामले में हड़ताल पर बैठे आउट सोर्स अटेंडेंट फिर से काम पर बहाली की मांग कर रहे हैं।
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले डेढ़ साल से काम कर रहे हैं। दिवाली से पहले उन्हें काम से बिठाना ठेकेदार की सोची समझी चाल है। कर्मचारियों ने कहा कि पहले तो ठेकेदार ने फाइनेंसियल समस्या बताते हुए एक माह के लिए बैठाया और इसके बाद काम शुरू होने का भरोसा दिलाया था। लेकिन इसके बाद पूरी तरह से काम से बैठा दिया। एक अक्टूबर से हम यहां धरना दे रहे थे। इस दौरान ठेकेदार की ओर शाहिद अहमद ने आश्वासन दिया था। इसके बाद भी इन कर्मचारियों का बहाल नहीं किया गया।
हड़ताल पर बैठी कर्मी सुषमा साहू ने बताया कि ठेकेदार द्वारा लगातार उन्हें गुमराह किया जा रहा है। पैसे लेकर नए कर्मियों को रखा गया है और केवल 30 कर्मचारियों को काम से बैठाया गया। बाकि लोगों को रखा गया है। कर्मी योगेश्वर साहू ने कहा कि ठेकेदार भीमा यादव ने हम सभी कर्मचारियों को काम पर लेने से मना कर दिया। अब इस मामले में हम सभी कर्मचारियों की यही मांग है हमें पहले की तरह काम दिया जाए। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि जब तक ठेकेदार इस पर निर्णय नहीं लेता हमारी हड़ताल खत्म नहीं होगी।

इन कर्मचारियों को बैठाया काम से
काम से निकाले गए आउटसोर्स अटेंडेंट में सुषमा साहू, मनीषा नेताम, रोशन टंडन, ओंकार कौशिक, योगेश्वर साहू, प्रति कौर, अर्चना कुमारी, रीमा यादव, वर्षा यादव, एस सुशान, एस शुभम, सतीष देवतले, साइमन बंजारे, नेहा नेताम, आकिब अली, गुलशन वर्मा, प्रभा देवांगन, आकाश देवांगन, गीता भारती, प्रदीप जोशी, देवप्रकाश देशलहरे, मैरी ग्रीन, दुलार रात्रे, वी जीवन, महेश रेड्डी, प्रांजल, जी भानूमति, प्रभा व गौरव शामिल हैं।