श्रीकंचनपथ, डेस्क। चोरियां तो कई तरह की सुनी होंगी लेकिन क्या कभी आपने आंख की चोरी का मामला सुना है नहीं न तो हम आपकों आज ऐसी ही एक चोरी की घटना बताने जा रहे हैं। आंख चोरी का यह अनोखा मामला झारंखड के जमशेदपुर में सामने आया है। बुजुर्ग व्यक्ति अपने हाथ में कांच की गोली लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को अपनी आपबीती बताई तो वे भी हैरान रह गए।
दरअसल बुजुर्ग का आरोप है कि व एक निजी अस्पताल में अपनी आंखों का इलाज कराने गया था। डॉक्टरों ने यहां उसका ऑपरेशन भी किया।ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग के आंखों में खुजली और जलन इतनी बढ़ गई कि वो परेशान हो गए। कई जगह डॉक्टरों को दिखाने के बाद भी उन्हें आराम नहीं मिला। एक दिन वो दोनों हाथ से आखों को मसलने लगे तो एक आंख उसके हाथ में आ गई। यह आंख नहीं बल्कि कांच की गोली थी।

जमशेदपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर जंगलों के बीच बने आदिवासी बहुल गांव में रहने वाले गंगाधर सिंह की आंखों में कुछ दिनों से पानी आ रहा था। बुजुर्ग ने अपनी समस्या गांव की एक महिला को बताई तो उसने एक एनजीओ पता दिया जो कि आंखों का इलाज कराने के लिए मदद करती है। एनजीओ से संपर्क करने के बाद 18 नवंबर 2021 को बुजुर्ग गंगाधर सिंह को अस्पताल ले जाया गया। उसके साथ गांव के अन्य लोग भी इलाज कराने पहुंचे। ऑपरेशन के बाद सभी को दूसरे दिन ही घर भेज दिया गया। इसके कुछ दिन बाद गंगाधर की आंखों में खुजली होने लगी। इसके बाद गंगाधर को फिर जमशेदपुर, रांची और कोलकाता ले जाया गया था लेकिन उसके बावजूद भी समस्या ठीक नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग के आंखों में खुजली इतनी बढ़ गई थी कि वह अपने दोनों हाथों से मसलने लगे इस दौरान आंख में लगी कांच की गोली बाहर निकल गई। यह देख वे डर गए और आंख लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनकी आंख निकालकर नकली आंख लगा दी गई है। इस घटना के सामने आने के बाद हंडकंप मच गया। इसके बाद बुजुर्ग कांच की गोली लेकिन पुलिस के पास पहुंचा और ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर व उस महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसने उसे एनजीओ से मिलाया था। फिलहाल इस अनोखे मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश की जा रही है।