दुर्ग। दीवाली पर घरों को रोशन करने के लिए जलाए जाने वाले मिट्टी के दीयों के स्थान पर गोबर से बने हर्बल दीये से घर – आंगन रोशन होंगे।रंग बिरंगे गोबर के दीये बच्चों के भी आकर्षण का केंद्र बनेगे और दिवाली की रौनक बढ़ाएंगे।धार्मिक रूप से पवित्र माने जाने वाले गौ माता के गोबर से बने हर्बल दीपक बाहर में बिकने लगे है।दुर्ग पुलगाँव के करीब गोकुल नगर गौठान में कल्याणम महिला स्व सहायता समूह द्वारा तैयार किए जा रहे है गोबर के दीए।
गौठान में इन दीयों को बनाने वालों का कहना है कि गौ माता का गोबर सबसे शुद्ध होता है, इस गोबर में हवन की सुगंधित सामग्री बना कर और भी बढ़िया तरीके से दीयों को तैयार किया जा रहा है। इन दीयों को जलाने से जहां सुगंध फैलेगी वहीं इनसे वातावरण भी शुद्ध हो जाएगा।दीवाली पर घरों को रोशन करने के लिये जलाये जाने वाले मिट्टी के दियों के स्थान पर गोबर के दियों से अपने घर-आंगन को रोशन करें।
-अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने आम जनता से अपील की है दीपावली में अपने घरो में गौ माता के गोबर से बने दीपक जलाए और अपने घरो में सुख समृद्धि लाए। उन्होंने कहा की गोबर से बने दीपक में घी मिलने से इससे निकलने वाला धुंआ भी वातावरण के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गोबर से बने दीपक से वातावरण में होगी, आइये प्रण लें की दीपावली में गौ माता के गोबर से बने दीपक ही जलाएं और वातावरण को शुद्ध बनाएँ।