भिलाई। युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में आकाश शर्मा चुन लिए गए हैं। शनिवार को जारी चुनाव परिणाम में आकाश शर्मा ने 3.50 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। वहीं भिलाई शहर जिला यूथ कांग्रेस से ऋषभ दुर्गाकर ने जीत हासिल की है। यूथ कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण से जयंत देशमुख अध्यक्ष बने हैं। इसी प्रकार भिलाई नगर विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अर्जुन शर्मा व वैशाली नगर के अध्यक्ष पलाश लिमेश चुने गए।

बता दें इस वर्ष मई से यूथ कांग्रेस के चुनाव के लिए कैंपेनिंग शुरू हुई थी। सदस्यता अभियान के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष सहित जिला अध्यक्षों व 90 विधानसभा अध्यक्षों के लिए चुनाव हुए। प्रदेश के 100 पदाधिकारी सहित 40 जिला अध्यक्ष व 90 विधानसभा अध्यक्ष फाइनल हो गए हैं। शनिवार को सभी पदाधिकारियों की घोषणा हो गई है।

आदित्य सिंह व संदीप वोरा बने प्रदेश महासचिव
यूथ कांग्रेस के जारी चुनाव परिणाम में प्रदेश महासचिव पद पर भिलाई निगम के एमआईसी मेंबर व युवा पार्षद आदित्य सिंह व दुर्ग से संदीप वोरा प्रदेश महासचिव बन गए हैं।
