बिलासपुर. एक प्रेमी जोड़े ने प्यार की खातिर एक दूसरे के गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया। दोनों की पेड़ पर लटकते हुए लाश शनिवार सुबह देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी जंगल की है। लड़की और लड़के के शव को ग्रामीणों ने देखा। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।
लड़की है नाबालिग
पुलिस ने बताया कि युवक और नाबालिग लड़की दो दिन पहले एक साथ अपने-अपने घर से निकल गए थे। उनके परिजनों ने दोनों की गुमशुदा होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। इसी बीच दोनों की आत्मघाती कदम की खबर सुनकर पूरा परिवार सदमे में है। रतनपुर पुलिस ने बताया कि लड़की की पहचान हो गई है। वह पेंड्रा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। परिजनों ने शुक्रवार को लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लड़की 29 सितंबर की सुबह 11.30 बजे से गायब थी। पेंड्रा पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
परिजनों को दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि मृत युवक मरवाही थाना क्षेत्र का था। पुलिस ने इस घटना की जानकारी मरवाही पुलिस के माध्यम से परिजनों को दे दी है। नाबालिग लड़की गुरुवार सुबह सिलाई सीखने जाने के नाम से घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी थी।