कानपुर। पुलिस अफसर के हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं की न्यूड वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। हॉस्टल की छात्राओं ने यहां काम करने वाले स्वीपर पर उनकी नहाते समय वीडियो बनाने का अरोप लगाया है। इस मामले को लेकर गुरुवार को छात्राओं ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी स्वीपर को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश कानपुर शहर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार कल्याणपुर क्षेत्र के हॉस्टल में काम करने वाला स्वीपर रिषी कुमार (24) छात्राओं की न्यूड वीडियो बनाता था। छात्राएं जब नहा रही होती हैं तब वह चुपके से वीडियो बनाता था। गुरुवार को भी स्वीपर यही काम कर रहा था तभी एक अन्य छात्रा की नजर उस पर पड़ गई। छात्रा ने अन्य छात्राओं को बुला लिया और उससे मोबाइल छीन लिया। मोबाइल में कई छात्राओं के नहाने के वीडियो मिले। इसके बाद छात्राओं में हड़कंप मच गया। स्वीपर ने कई वीडियो डिलीट भी कर दिए थे।
इसके बाद सभी छात्राएं कल्याणपुर थाने पहुंची और स्वीपर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कल्याणपुर एसीपी दिनेश शुक्ला ने बताया कि उक्त हॉस्टल में मेडिकल व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली छात्राएं रहती हैं। छात्राओं की शिकायत के बाद आरोपी रिसी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।