पथरिया। छत्तीसगढ़ में गायों के साथ क्रूरता का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मुंगेली जिले के पथरिया थाना अंतर्गत चोरभट्टा में 24 गायों की मौत हो गई। गायों की मौत का कारण भूख प्यास बताया जा रहा है। गायों की मौत की सूचना यहां के कोटवार सुकृतदास मानिकपुरी को हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचने के बाद इसकी जानकारी पथरिया पुलिस को दी। पथरिया पुलिस ने इस मामले में गायों को बाड़े में बंद करने वाले के खिलाफ पशुक्रूरता अधिनियम की धार 10, 4 के तहत अपराध दर्ज किया है।
कोटवार सुकृतदास मानिकपुरी ने अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार की सुबह करीबन 8-9 बजे उन्हें जानकारी मिली की चोरभटठी क्षेत्र में मवेशियों की मौत हो गई है। यहां पर कई लावारीस मवेशियों को छेदी उर्फ दरस गेंदले को चराने के लिये दिये थे। दरस गेंदले ने गायों को चराने के बजाए अपने मकान के पास बाड़े में बांध दिया। कीचड़ से सने इस बाड़े में गायों को न तो खाने के लिए चारा दिया और पानी। तीन में यहां 24 गायों की मौत हो गई है।

अलर्ट हुआ प्रशासन
इतनी बड़ी संख्या में गायों की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट हुआ। सूचना के बाद मौके पर डॉक्टरों की टीम बुलाकर बाड़े में बंधी अन्य गायों का इलाज शुरू कराया गया। वहीं गायों के लिए चारा पानी का इंतजाम भी किया गया। इधर अधिकारियों ने बताया कि जिस छेदी उर्फ दरस गेंदले के बाड़े में गायें बंधी हुई थी वह असल में गायों की तस्करी करता है। इससे पहले भी गायों की तस्करी के मामले में जेल भी जा चुका है। वहीं इस घटना के बाद से दरस गेंदले फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पथरिया पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले में जिला प्रशासन भी नजर रखे हुए हैख्। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
