ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विदाई समारोह में बोले देवेन्द्र यादव: बेहतर कार्यप्रणाली से बहुत कुछ सीखने मिला, निगम और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आया परिवर्तन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आया परिवर्तन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
February 7, 2023
भिलाई में अनाधिकृत निर्माण का हो रहा सर्वे, स्पॉट पर जारी किया जा रहा नोटिस, नियमितीकरण के दायरे में लाने की कवायद
February 7, 2023
फ्लोटिंग कप फुटबॉल टूर्नामेंट : भिलाई की बीकेपी ने जीती प्रतियोगिता, हेलमेट पहन कर खेला गया मैत्री मैच
February 7, 2023
छत्तीसगढ़ की खेल अकादमियों ने रचे सफलता के कीर्तिमान, राज्य के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्पर्धाओं में बटोरे कई पदक
छत्तीसगढ़ की खेल अकादमियों ने रचे सफलता के कीर्तिमान, राज्य के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्पर्धाओं में बटोरे कई पदक
February 7, 2023
भेंट मुलाकात करने पहुंचे विधायक देवेन्द्र यादव ने बड़े बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद, फिर चाय पर की चर्चा
February 7, 2023
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

विदाई समारोह में बोले देवेन्द्र यादव: बेहतर कार्यप्रणाली से बहुत कुछ सीखने मिला, निगम और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ

By @dmin Published January 22, 2021
Share
Devendra Yadav said at the farewell ceremony: A lot of learning was
Devendra Yadav said at the farewell ceremony: A lot of learning was
SHARE

भिलाई। नगर निगम में 5 वर्ष का कार्यकाल मेरे लिए ऐतिहासिक रहा। निगम की बेहतर कार्यप्रणाली से बहुत कुछ सीखने मिला। इस दौरान निगम प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित हुआ। यह बातें पूर्व महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने निगम द्वारा आयोजित किए गए विदाई समारोह में कही। विदाई समारोह में पूर्व महापौर, पूर्व अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पूर्व एमआईसी सदस्य एवं समस्त पूर्व पार्षदों को आमंत्रित किया गया था। निगम सभागार में आयोजित विदाई समारोह में सभी का गुलाल एवं पुष्पगुच्छ, पुष्प हार से स्वागत किया गया।
इस मौके पर पूर्व पार्षदों ने कहा कि पहली बार निगम ने विदाई समारोह का आयोजन भव्य तरीके से किया है। कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी निगम ने अपनेपन का रिश्ता कायम रखा है। सभी ने विदाई समारोह के आयोजन के लिए आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी को धन्यवाद ज्ञापित किया। और कहा कि एक ऊर्जावान और कुशल नेतृत्व क्षमता के प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के साथ कार्य करने का अवसर मिला। पूर्व महापौर ने कहा कि इसी नेतृत्व क्षमता के चलते भिलाई में काफी विकास हुए हैं। निगम प्रशासन की ओर से आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अधिकारियों के साथ मिलकर श्री यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
विदाई समारोह में पूर्व महापौर देवेंद्र यादव ने कहा कि पहले कर्मचारियों के विदाई समारोह में सम्मिलित होते थे आज यह अवसर हमारे लिए आया है। परंतु निगम से जो रिश्ता हमारा कायम हुआ है उसके नाते हम एक परिवार के सदस्य की तरह है, जो हमेशा बना रहेगा। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि प्रथम बार निर्वाचित होने पर उम्र कम थी महज 25 वर्ष की आयु में जनता ने आशीर्वाद दिया। महापौर बनने के बाद निगम की तेज कार्यप्रणाली में मैं भी शामिल हो गया, उस दिन से लोगों के हर समस्याओं और हर पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्य करना प्रारंभ किया जो कि कार्यकाल के अंत तक चलता रहा।
देवेन्द्र यादव ने आगे कहा कि मैं किसी पद पर रहूं या ना रहूं सदैव सर्व हित में कार्य करता रहूंगा। उन्होंने निगम के कर्मचारियों के साथ किए गए हर कार्य को स्मरण करते हुए कहा कि ऐसा लगन और मेहनत से कार्य करने वाले निष्ठावान कर्मचारियों के साथ कार्य करना एक यादगार पल रहेगा। उन्होंने निगम में बिताए हुए 5 वर्ष के कार्यकाल को अविस्मरणीय बताया। निगम के पूर्व अध्यक्ष पी श्याम सुंदर राव ने कहा कि जनता बड़ी उम्मीदों के साथ पार्षद निर्वाचित करती है। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना बहुत बड़ी चुनौती है, पार्षद का महत्व एक वार्ड क्षेत्र के लिए बड़ी जिम्मेदारी से भरा होता है। सभी के 5 वर्ष के सफलतम कार्यकाल पूर्ण होने पर मैं बधाई देता हूं।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन ने अपने 20 वर्ष के कार्यकाल में निगम के कर्मचारियों के साथ किए गए कार्यों को साझा करते हुए कहा कि निगम से जीवन भर का नाता रहेगा। कार्यक्रम का माइक के माध्यम से संचालन अजय शुक्ला ने किया। विदाई समारोह में पूर्व महापौर परिषद के सदस्य दुर्गा प्रसाद साहू, सूर्यकांत सिन्हा, सुभद्रा सिंह, सदीरन बानो, सोशन लोगन, सुशीला देवांगन, जोहन सिन्हा, साकेत चंद्राकर, डॉक्टर दिवाकर भारती, सत्येंद्र बंजारे सहित बड़ी संख्या में पूर्व पार्षद उपस्थित रहे। वहीं निगम से मुख्य अभियंता सत्येंद्र सिंह, निगम उपायुक्त अशोक द्विवेदी एवं तरुण पाल लहरें, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, सुनील अग्रहरि, पूजा पिल्ले एवं प्रीति सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, शिक्षा प्रभारी वाई राजेंद्र राव, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर, सूचना अधिकारी सुभाष ठाकुर, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, स्टेनो पुरुषोत्तम साहू, चंद्रपाल हरमुख सहित निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आया परिवर्तन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

भिलाई में अनाधिकृत निर्माण का हो रहा सर्वे, स्पॉट पर जारी किया जा रहा नोटिस, नियमितीकरण के दायरे में लाने की कवायद

फ्लोटिंग कप फुटबॉल टूर्नामेंट : भिलाई की बीकेपी ने जीती प्रतियोगिता, हेलमेट पहन कर खेला गया मैत्री मैच

छत्तीसगढ़ की खेल अकादमियों ने रचे सफलता के कीर्तिमान, राज्य के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्पर्धाओं में बटोरे कई पदक

भेंट मुलाकात करने पहुंचे विधायक देवेन्द्र यादव ने बड़े बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद, फिर चाय पर की चर्चा

@dmin January 22, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news: South East Central Railway created history…. Operation of Vasuki, the country's longest 3.5 km freight train connecting five freight trains बड़ी खबर: रायपुर रेल मंडल ने बनाया इतिहास…. पांच मालगाडिय़ों को जोड़कर देश की सबसे लंबी 3.5 किलोमीटर फ्रेट ट्रेन वासुकी का संचालन
Next Article Big Breaking: Big Lockdown in Durg District बेमेतरा जिले में आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई….. संचालित अवैध फैक्ट्री एवं जमीन को राजसात करने की तैयारी

Ro. No.-12294/16

Ro. No. – 12276/16

क्रमांक 4368/विप-इवेंट/टूरि.बो./2023

Shree Kanchanpath is Chhattisgarh s best Hindi News Channel. Shree KP news channel covers the latest news in politics, entertainment, Bollywood, business and sports. Stay tuned for all the breaking news in Hindi! follow us onSubscribe To Our Channel: https://www.youtube.com/channel/UCsJ0...Official website: https://www.shreekanchanpath.com/Like us on Facebook: https://www.facebook.com/shreekanchan...Follow us on Twitter: https://twitter.com/KPNewsCG?t=4kh-Vv7xwhvVs_Suj2DrXA&s=09Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/shreekpnews/?igshid=YmMyMTA2M2Y%3D
कका ने किया कर्जमाफी तो चालू कर लिया खुद का you tube Channel | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आया परिवर्तन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आया परिवर्तन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

February 7, 2023

भिलाई में अनाधिकृत निर्माण का हो रहा सर्वे, स्पॉट पर जारी किया जा रहा नोटिस, नियमितीकरण के दायरे में लाने की कवायद

February 7, 2023

फ्लोटिंग कप फुटबॉल टूर्नामेंट : भिलाई की बीकेपी ने जीती प्रतियोगिता, हेलमेट पहन कर खेला गया मैत्री मैच

February 7, 2023
छत्तीसगढ़ की खेल अकादमियों ने रचे सफलता के कीर्तिमान, राज्य के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्पर्धाओं में बटोरे कई पदक

छत्तीसगढ़ की खेल अकादमियों ने रचे सफलता के कीर्तिमान, राज्य के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्पर्धाओं में बटोरे कई पदक

February 7, 2023
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?