दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानीय अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार केन्द्र सरकार के द्वारा महंगाई पर आज एक दिवसीय सोशल मिडिया के माध्यम से संदीप वोरा प्रदेश युवक कांग्रेस महासचिव छग ने अपने निवास स्थल पर धरना दिया। धरने के दौरान वाह रे मोदी तेरा खेल खा गया शक्कर पी गया तेल, केन्द्र के सभी मंत्रीगण सभी गुमशुदा के नारे लगाए गए।
इस दौरान संदीप वोरा ने कहा कि भाजपा सरकार के 7 वर्ष पूरे होने के बाद भी भारत देश में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दरो पर आम जनता हताश है। केन्द्र सरकार की इस तानाशाह रवैय्ये से आम जनता मजबूर है। उनके जेबो से जानबूझकर पैसा लूटकर उन्हे आर्थिक बोझ डाल रही है। आज पूरे भाजपा सरकार के 7 वर्ष होने के बावजूद आम जनता को किसी भी प्रकार की कोई सुविधा या लाभ नहीं मिल पाया है। एक दिवसीय सोशल मिडिया धरना में युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष आयुष शर्मा, युवक कांग्रेस शहर प्रभारी गौरव उमरे, मोहित वालदे, हिमांशु सिन्हा आदि मौजूद थे।
बढ़ती महंगाई: केन्द्र सरकार के खिलाफ युकां ने दिया अपने घरों पर एक दिवसीय धरना
