ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरकार ने कहा, 2021 तक कोरोना वैक्सीन आने की कोई संभावना नहीं, फिर बयान से लिया यू-टर्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सरकार ने कहा, 2021 तक कोरोना वैक्सीन आने की कोई संभावना नहीं, फिर बयान से लिया यू-टर्न

By @dmin
Published: July 6, 2020
Share
कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार
कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस की वैक्सीन की टाइमलाइन को लेकर भारत में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले ‘विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग’ (डीएसटी) ने प्रेस विज्ञप्ति में कोरोना वैक्सीन के 2021 तक आने की संभावना का उल्लेख किया, लेकिन बाद में इसे विज्ञप्ति में से हटा दिया। 
हाल ही में, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने 15 अगस्त तक कोविड-19 की वैक्सीन भारत में उपलब्ध कराने की बात कही थी, जिसे लेकर विशेषज्ञों ने हड़बड़ी से बचने की सलाह दी थी। वहीं, अब डीएसटी द्वारा विज्ञप्ति में से वैक्सीन के 2021 तक आने की बात को हटाना सरकार के लिए अधिक परेशानी वाला सबब बन गया है। 
डीएसटी की प्रेस विज्ञप्ति में दुनियाभर में विकसित किए जा रहे विभिन्न वैक्सीन विकल्पों की व्याख्या की गई थी, इसमें बताया गया था कि मानव परीक्षण के लिए 11 उम्मीदवारों में से दो भारतीय कंपनियां भी हैं, जिन्हें परीक्षण की अनुमति दी गई है। साथ ही इसमें इस बात का भी उल्लेख किया गया था कि कोई भी वैक्सीन 2021 से पहले उपलब्ध नहीं होगी। 
आईसीएमआर ने शनिवार को कहा कि वह महामारी के लिए तेजी से टीका बनाने के वैश्विक रूप से स्वीकार्य सभी नियमों के अनुरूप काम कर रहा है। दो जुलाई को लिखे एक पत्र में आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि सरकार ने कोविड-19 के खिलाफ भारत में तैयार किए गए वैक्सीन को 15 अगस्त तक तैयार करने का लक्ष्य रखा है। 
पत्र में उन्होंने चयनित चिकित्सा संस्थानों और अस्पतालों के प्रमुख अन्वेषकों को भारत बायोटेक के साथ साझेदारी में विकसित किए जा रहे टीके ‘कोवैक्सिन’ के लिए मनुष्य के ऊपर परीक्षण की मंजूरी जल्द से जल्द देने को कहा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीएमआर द्वारा 15 अगस्त तक वैक्सीन तैयार करने के दावे को लेकर चिकित्सा और विज्ञान समुदाय और सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने संस्थान की विश्वसनीयता और आचार पर संदेह व्यक्त किया। 
इस संदर्भ में, जब डीएसटी ने कहा कि 2021 तक वैक्सीन तैयार होने की संभावना नहीं है, तो उसके इस बयान ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। माना गया कि इसमें आईसीएमआर द्वारा दिए गए बयान में सुधार किया गया है। 

बीएसएफ के दो जवानों ने युवती को जबरन गाड़ी में बैठाया, दो युवकों ने बचाया… नकली पुलिस बनकर छेड़खानी रहे थे दोनों
सेंट थॉमस महाविद्यालय, भिलाई को भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ संस्था का मिला सम्मान…
व्यवस्थित विकास के लिए नहीं होगी कोई कमी: मुख्यमंत्री बघेल
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : 250 गांवों तक पहुंची बस सुविधा, बस्तर और सरगुजा संभाग में सफल क्रियान्वयन
सुकमा में पुनर्वास नीति बनी मिसाल, पुनर्वास केंद्र में 35 आत्मसमर्पित नक्सली बने राजमिस्त्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used कोरोना के इन मिथकों पर कहीं आपने भी तो नहीं कर लिया विश्वास, जानें सच्चाई
Next Article सेना की बहादुरी पर सवाल न उठाएं राहुल, रक्षा मामलों की बैठक तक में नहीं लिया भाग : नड्डा सेना की बहादुरी पर सवाल न उठाएं राहुल, रक्षा मामलों की बैठक तक में नहीं लिया भाग : नड्डा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?