ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बैंगलुरु महानगरपालिका के सीएमओ ने सेवा निवृत्त फॉजी अफसर को होम क्वारंटीन अवधि में पानी के लिए तरसाया: जाने क्या है पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

बैंगलुरु महानगरपालिका के सीएमओ ने सेवा निवृत्त फॉजी अफसर को होम क्वारंटीन अवधि में पानी के लिए तरसाया: जाने क्या है पूरा मामला

By @dmin
Published: June 20, 2020
Share
SHARE

बैंगलुरु। कर्नाटक सरकार के बैंगलुरु महानगरपालिका के सीएमओ ने अपने शहर में निवासरत एक सेवानिवृत्त फौजी अफसर को पानी के एक एक बूंद के लिए तरसाया है। होम क्वारेटीन अवधि में उक्त फौजी के परिवार को 24 घंटे बाद किसी समाजसेवी ने पीने का पानी उपलब्ध कराया। फौजी के बार बार आग्रह के बाद भी बैंगलोर महानगरपालिका के गैरजिम्मेदार सीएमओ ने पानी पहुंचाया ही नहीं।

जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त फौजी अफसर उदय शर्मा बैंगलोर में निवासरत हैं। श्री शर्मा के पिता भी फौज में थे और बेटे को भी उन्होंने फौज में भेजा है। इस तरह तीन पीढिय़ों से उनका परिवार देश की सेवा में जुटा है। परिवार के साथ वे मार्च महीने में अपने वृध्द पिता से मिलने मुजफ्परपुर गए और लाकलाडाउन में वहीं फंसे रह गए। लाक खुलने के बाद पिछले 10 जून को वे मुजफ्फरपुर से बैंगलुरु लौटे तो प्रशासन ने उन्हें वहां भी 21 जून तक के लिए क्वारंटीन कर दिया। उन्होंने अच्छे नागरिक की तरह खुद को परिवार के साथ घर में क्वारंटीन कर लिया।

इसबीच 16 जून को बिजली चली गई और 17 जून को लौटी। बिजली नहीं होने के कारण उन्हें अपने निवास के बोरवेल से निस्तारी और पीने के लिए पानी नहीं मिला। उन्होंने महानगरपालिका को पीने के पानी के लिए फोन किया और कहा कि वे फौजी अफसर हैं और बिजली चले जाने से पानी की किल्लत है। अत: कम से कम पीने का पानी उपलब्ध करा दें, पानी के एवज में वे नियत राशि का भुगतान भी कर देंगे। उन्हें जवाब आया कि 108508068171156 पर बिजेन्द्र बिलागुली से बात करें। कोशिशों के बाद बिजेन्द्र बिलागुली से बात हुई, उन्होंने शर्मा के घर का लोकेशन पूछा और सम्पर्क खत्म कर दिया। श्री शर्मा का परिवार पानी के लिए घंटों इंतजार करते रहा लेकिन पानी आना नहीं था सो नहीं आया। इस बीच परेशान होकर श्री शर्मा ने अपनी परेशानी फेसबुक पर साझा की तो उनके एक समाजसेवी दोस्त ने दो कार्टून पानी की बोतलें उनके निवास पर भिजवाया।

इस लाकडाउन के दौर में क्वारंटीन अवधि में देश के एक जिम्मेदार रिटायर्ड फौजी को महानगरापलिका ने चौबीस घंटे पीने के पानी के लिए तरसा दिया। सोचिए कि उन्हें और उनके परिवार को ऐसे समय में जब लाकडाउन है, उन्हें जरूरत के सामान के लिए घर के बाहर कोई नहीं मिलता है, सभी अपने घरों में कैद हैं। फौजी और उनका परिवार खुद क्वारेंटीन है। ऐसे में महानगरपालिका का रवैया क्या है? यदि फौजी के मित्र उन्हें समय पर पानी नहीं पहुंचाते, तब क्या होता?

सेना प्रमुख ने पाक, चीन सीमाओं पर तैनात सैनिकों को हर समय सतर्क रहने को कहा
धोनी एक बार फिर बने चेन्नई के कप्तान, पूरे सीजन संभालेंगे कमान…. जानिए टीम मैनेजमेंट ने क्यों लिया यह फैसला?
सत्ता के सेमीफाइनल में कांग्रेस का खराब प्रदर्शन, सिर्फ एक सीट पर मिली जीत, BJP की बल्ले-बल्ले
टैरिफ का हो रहा गलत इस्तेमाल’, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश के खिलाफ भारत को मिला चीन का साथ
Big News : महिला को अगवा कर दो दिनों तक किया गैंगरेप, सड़क किनारे इस हाल में मिली घायल महिला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Focus will also be on poultry sheds and fisheries in Gothan: Collector Bhure said flagship schemes are most important गौठानों में मुर्गी शेड और मछली पालन पर भी होगा फोकस: कलेक्टर भूरे ने कहा फ्लैगशिप योजनाएं सबसे अहम
Next Article 5% discount in property will be available in June and July: Commissioner Raghuvanshi gave instructions in the meeting जून और जुलाई में मिलेगा संपत्तिकर में 5 फीसदी की छूट का फायदा: आयुक्त रघुवंशी ने बैठक में दिए निर्देश

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?