ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से, वित्तमंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे साय सरकार का दूसरा बजट
Share
Notification Show More
Latest News
रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान
October 12, 2026
निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया
October 12, 2026
अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल
October 12, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक
October 12, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति
मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
October 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से, वित्तमंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे साय सरकार का दूसरा बजट

By Mohan Rao Published February 18, 2025
Share
छत्तीसगढ़ का बजट
SHARE

बजट से पहले विभागों में जारी है प्रस्तावों पर चर्चा
पीएम मोदी की गारंटियों पर हो सकता है इस बार का बजट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार का दूसरा बजट मोदी की गारंटियों पर फोकस रह सकता है। नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद 24 फरवरी से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेगा। बजट प्रस्तावों को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी सभी मंत्रियों के विभागवार प्रस्तावों पर चर्चा कर रहे हैं। सोमवार को भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व मंत्री केदार कश्यप के विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत होगी। इसके बाद वित्तमंत्री ओपी चौधरी साय सरकार का दूसरा बजट पेश करेंगे।

बता दें साय सरकार का पहला बजट पिछले साल 9 फरवरी को पेश किया गया था। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस बजट को ‘GYAN’ (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) पर केन्द्रित किया था। बीते वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया था। इनका यह बजट पूर्ववर्ती भूपेश सरकार की तुलना में 22 फीसदी अधिक था। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पिछले वर्ष की तूलना में और भी बड़ा हो सकता है। बताया जा रहा है कि इस बार केंद्र सरकार की ‘मोदी की गारंटी के तहत कई नई योजनाओं की घोषणा साय सरकार कर सकती है।

बजट पर हुई मंत्रीस्तरीय चर्चा
बजट को लेकर महानदी भवन मंत्रालय में सोमवार को 2025-26 के बजट और नए मद प्रस्तावों पर मंत्री स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री के विभाग धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुपालन विभाग, ग्रामोद्योग, स्कूल शिक्षा, सामान्य प्रशासन, उच्च शिक्षा विभाग, पर्यटन एवं संस्कृति, जनशिकायत निवारण, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन, जनसंपर्क, खनिज साधन, विमानन, सुशासन एवं अभिसरण, ऊर्जा विभाग के बजट प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में वित्तमंत्री ओपी चौधरी और वनमंत्री केदार कश्यप ने मिलकर बजट प्रस्तावों के सही क्रियान्वयन और राज्य के विकास के लिए योजनाएं बनाने पर चर्चा की।

बजट में होंगी कुल 17 बैठकें
बजट सत्र के दौरान कुल 17 बैठकें होंगी। इस दौरान सत्तापक्ष व विपक्ष के सवालों पर भी चर्चा होगी। बजट सत्र के लिए के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों ने 1,862 सवाल लगाए हैं। जिनमें 943 तारांकित और 871 अतारांकित सवाल शामिल हैं। इनमें से अधिकतर सवाल ऑनलाइन लगाए गए हैं। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने अगले पांच वर्ष के लिए जीडीपी को 10 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सरकार ने योजना भी बनाई है। साय सरकार ने इसके लिए 10 पिलर्स निर्धारित किए हैं, जिनके माध्यम से आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की योजना बनाई गई है।

You Might Also Like

रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान

निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया

अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक

मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

Mohan Rao February 18, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मोहम्मद इरफान खान बने गौसिया मस्ज़िद कमेटी के नए सदर, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने दिया सर्टिफिकेट
Next Article Rajim kumbh kalp: रेत से भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग बनाकर माता सीता ने की थी पूजा अर्चना Rajim kumbh kalp: रेत से भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग बनाकर माता सीता ने की थी पूजा अर्चना

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?