ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पत्रकार मुकेश चंद्राकर की पीएम रिपोर्ट आई सामने, हार्ट फटा, लीवर के हुए चार टुकड़े… जानिए रिपोर्ट में और क्या-क्या?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की पीएम रिपोर्ट आई सामने, हार्ट फटा, लीवर के हुए चार टुकड़े… जानिए रिपोर्ट में और क्या-क्या?

By Mohan Rao
Published: January 6, 2025
Share
पत्रकार मुकेश चंद्राकर
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की किस बेरहमी से हत्या की गई यह पीएम रिपोर्ट सामने आने के बाद पता चला। सोमवार को पत्रकार मुकेश चंद्राकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। मुकेश चंद्राकर को बर्बरता पूर्वक मारा गया। हत्या से पहले उसके साथ काफी बर्बरता की गई। मुकेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसका हार्ट पूरी तरह से फट गया और उसका लीवर चार टुकड़ों में बंट गया। उसकी पांच पसलियां और गर्दन की हड्डी टूटी मिली है। इसके अलावा हाथ की हड्डी दो टुकड़ों में टूटी थी। सिर पर चोट के 15 गंभीर निशान पाए गए। इनमें से एक चोट से सिर पर गहरा गड्ढा हो गया था।

बता दें 1 जनवरी 2025 को शाम 7 बजे से मुकेश चंद्राकर घर से लापता थे। 2 जनवरी को उनके भाई युकेश चंद्राकर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस लगातार मुकेश के फोन को ट्रेस कर रही थी। फोन बंद होने की वजह से अंतिम लोकेशन घर के आस-पास का ही दिखा रहा था। इसके बाद जीमेल लोकेशन में मुकेश का अंतिम लोकेशन बीजापुर के चट्टानपारा में होना पाया गया। यहां पर मुकेश के रिश्तेदार और ठेकेदार सुरेश चंद्राकर व रितेश चंद्राकर का बैडमिंटन कोर्ट है। इसकी जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कुछ पत्रकारों की नजर सेप्टिक टैंक पर गई। टैंक पर कंक्रीट का मोटा स्लैब डाला गया था, लेकिन उसमें एक भी चेंबर नहीं रखा था। इससे शक हुआ और सेफ्टीक टैंक को तोड़ने की मांग की गई। टैंक तोड़ने के बाद उसमें मुकेश की लाश मिली।

हैदराबाद से गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर
मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद से फरार चल रहे ठेकेदार को रविवार की रात एसआईटी की टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया।  गिरफ्तारी के बाद एसआईटी की टीम उसे लेकर सोमवार की सुबह बीजापुर पहुंच गई है। बीजापुर में लाने के बाद थाने से आरोपी सुरेश चंद्राकर का वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें हथकड़ी के साथ सुरेश चंद्राकर दिख रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी सुरेश चंद्राकर की पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है।

ऐसे पहुंची सुरेश चंद्राकर तक एसआईटी
घटना के बाद पुलिस मास्टरमाइंड सुरेश चंद्राकर को लगातार तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को जानकारी लग गई थी कि सुरेश चंद्राकर हैदराबाद की ओर भागा है। एसआईटी की टीम सड़क मार्ग से हैदराबाद के लिए रवाना हुई और हैदराबाद से कुछ ही दूर पहले एक गाड़ी को पुलिस ने रोका। इस गाड़ी में सुरेश चंद्राकर की पत्नी और ड्राइवर मौजूद थे। पुलिस के पहुंचने से पहले इस गाड़ी को छोड़कर सुरेश चंद्राकर भाग गया था। इसके बाद सुरेश चंद्राकर की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर सुरेश चंद्राकर का पता चला। इसके बाद एसआइटी ने दबिश देकर सुरेश चंद्राकर को गिरफ्तार किया। इसके बाद टीम उसे व उसकी पत्नी को लेकर बीजापुर के लिए रवाना हो गई।

तीन आरोपी पहले हुए गिरफ्तार
पत्रकार मुकेश चंद्राकर की पूरे प्लानिंग के साथ हत्या की गई। 1 जनवरी को हुए हत्या की घटना के बाद रितेश चंद्राकर अपनी कार को ले जाकर रायपुर एयरपोर्ट के पास खड़ा किया और दिल्ली भाग गया, जबकि सुरेश चंद्राकर अपनी कार से हैदराबाद भाग गया था। पुलिस ने इस मामले में रितेश चंद्राकर को दिल्ली गिरफ्तार किया। वहीं दो आरोपी महेन्द्र रामटेके और दिनेश चंद्राकर को बीजापुर से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड सुरेश चंद्राकर को भी सह आरोपी बनाया है और उसे भी हैदराबाद से कुछ दूर पहले गिफ्तार किया गया है।

सुबह की सैर पर निकले दो दोस्तों के साथ हुआ ऐसा भयानक हादसा, सीधे घर पहुंची लाश, बिलखते परिजन बोले बुझ गया परिवार का दीया
दुर्गा विसर्जन के दौरान पथराव व तोड़फोड़, बिलासपुर पुलिस की गिरफ्त में आए 14 आरोपी… जानिए क्यों हुआ था पूरा विवाद
योगी मॉडल से बेंगलुरु हिंसा के दोषियों को सबक सिखाएंगे येदियुरप्पा, सरकारी-निजी संपत्ति को हुए नुकसान की वसूली का ऐलान
मॉर्निंग वॉक के दौरान आयुक्त पहुंचे क्षेत्र के निरीक्षण में…. हिंद नगर तालाब में गंदा पानी जाने से रोकने प्लान बनाने अधिकारियों को दिए निर्देश
एसएसपी शशिमोहन सिंह ने साइबर फ्रॉड पर आधारित शॉर्ट फिल्म “खौफ – द डिजिटल वॉर”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरबा में सराफा व्यवसायी की घर में घुसकर हत्या, घटना के बाद क्रेटा कार लेकर भागे हमलावर… जांच में जुटी पुलिस
Next Article shreekanchanpath 84 # 06 January 2025

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?