ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शराब के मनपसंद ब्रांड की नहीं होगी दिक्कत, मोबाइल ऐप बताएगा दुकान का पता… जानिए क्या है सरकार का प्लान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

शराब के मनपसंद ब्रांड की नहीं होगी दिक्कत, मोबाइल ऐप बताएगा दुकान का पता… जानिए क्या है सरकार का प्लान

By Mohan Rao
Published: September 27, 2024
Share
मनपसंद शराब की ब्रांड - सांकेतिक फोटो
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब का मनपसंद ब्रांड नहीं मिलने से हर कोई परेशान है। लोगों को उनके मन मुताबिक ब्रांड नहीं मिलता जिससे निराशा होती है। लोगों की इस समस्या का जल्द ही समाधान होने वाला है। छत्तीसगढ़ सरकार का आबकारी विभाग एक नया मोबाइल एप्लिकेशन लाने की तैयारी में है, जिसके जरिए ग्राहक आसानी से जान सकेंगे कि उनके नजदीकी सरकारी दुकान में कौन सी ब्रांड उपलब्ध है। यही नहीं यह भी पता लगा सकेंगे कि उनकी मनपसंद ब्रांड कौन सी दुकान में मिलेगी।

बता दें पिछले कुछ सालों से छत्तीसगढ़ के अंग्रेजी शराब की दुकानों में लोगों को उनके मनपसंद ब्रांड नहीं मिल रहे हैं। शराब के शौकीनों की यह शिकायत रही है कि उन्हें उनके मनपसंद ब्रांड की शराब, बीयर या माल्ट नहीं मिल रही है। अब आबकारी विभाग इस समस्या को हल करने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग जल्द ही नया मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च करेगी जिसे छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी (CHiPS) द्वारा विकसित किया जा रहा है। इससे पता चलेगा कि कौन सी शराब की दुकान में कौन-कौन से ब्रांड उपलब्ध हैं।

राजस्व में गिरावट ने बढ़ाई सरकार की चिंता
बता दें मनपसंद ब्रांड नहीं मिलने से शराब के शौकीनों को निरास होना पड़ता है इसके कारण सरकार को काफी नुकसान हो रहा है। दुकानों में सभी ब्रांड की शराब न मिलने के कारण ग्राहकों को परेशानी हो रही है, साथ ही इससे सरकार के राजस्व में भी गिरावट आ रही है। सरकार को आबकारी राजस्व के रूप में हर साल हजारों करोड़ रुपए मिलते हैं और यह लक्ष्य अब लगभग दोगुना करने का है। मनपसंद शराब नहीं मिलने से शराब की दुकानों में बिक्री लगातार कम हो रही है और इससे सरकार को चौतरफा नुकसान झेलना पड़ रहा है।

ऐप से मिलेगी पसंदीदा ब्रांड की जानकारी
आबकारी विभाग ने मोबाइल एप्लीकेशन पर काम शुरू कर दिया है। जल्द लॉन्च होने वाले इस ऐप से पता चलेगा कि किस दुकान में कौन से ब्रांड उपलब्ध हैं। इससे ग्राहकों को आसानी होगी और वे बिना किसी असुविधा के अपनी पसंदीदा शराब खरीदने उसी दुकान में जा सकेंगे। इस ऐप के जरिए बिक्री में पारदर्शिता आएगी और ग्राहकों के साथ दुकानदारों की मनमानी नहीं चल पाएगी। यही नहीं राज्य सरकार ने हाल ही में कई शराब कंपनियों से डील की है और जल्द ही प्रदेश में ब्रांड की कमी दूर हो जाएगी।

भूख और प्यास से बेहाल 50 हजार के अधिक लोग सड़क किनारे रहने को मजबूर
कावड़ियों के बीच अमरकंटक पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, साथ में बैठकर किया भोजन
गोधन न्याय योजना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 जुलाई को करेंगे 18 करोड़ 47 लाख रुपए का भुगतान
भारत सरकार का चाईना पर बड़ा डिजीटल अटैक….. पबजी समेत 118 चीनी मोबाइल एप्स पर लगाया बैन
चिंताजनक: दुनिया में वुहान जैसी 59 प्रयोगशालाएं, वायरस फैलने जैसे हादसों का बढ़ रहा खतरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डिप्टी सीएम साव ने की नगर पंचायतों की समीक्षा, बोले- उभरते शहरों की अपेक्षाओं व भावी जरूरतों के मुताबिक करें विकास
Next Article मुख्यमंत्री ने माँ चंडिका से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि का लिया आशीर्वाद मुख्यमंत्री ने माँ चंडिका से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि का लिया आशीर्वाद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?