ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जांजगीर के मंदिर में दानपेटी चोरी कर बिलासपुर में कर रहे थे ऐश, पुलिस की पकड़ में आए चार बदमाश
Share
Notification Show More
Latest News
पूरी हुई दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना, स्पीड ट्रायल रन सफल
September 22, 2026
गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को
September 22, 2026
छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज  की आमसभा एवं शिक्षक सम्मान में दिखी सामाजिक एकजुटता
September 22, 2026
छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में ‘द आर्ट ऑफ टीचिंग मैथेमैटिक्स: फ्रॉम फियर टू फैसिनेशन’ पर प्रशिक्षण 
September 22, 2026
चंपारण्य में श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केन्द्र की मंजूरी, पर्यटन मंत्री ने कहा- महत्वपूर्ण कदम
September 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

जांजगीर के मंदिर में दानपेटी चोरी कर बिलासपुर में कर रहे थे ऐश, पुलिस की पकड़ में आए चार बदमाश

By Mohan Rao Published September 3, 2024
Share
मंदिर की दानपेटी चुराने वाले आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जांजगीर-चांपा। जिले के जांजगीर थाना क्षेत्र स्थित नहरिया बाबा हनुमान मंदिर की दान पेटी चुराने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा है। जांजगीर के मंदिर में चोरी करने के बाद सभी बदमाश इन पैसों से बिलासपुर में ऐश कर रहे थे। पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग 600 सीसी टीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने तीन चोरों के साथ उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने नगदी 37236 रुपए और जली हुई मोटर सायकल तथा घटना में प्रयुक्त औजार बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 324 (4) (5), 238 (ग), 331 (4),305 (ए),317(2),3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना 25 अगस्त की रात की है। नहरिया बाबा मंदिर अंदर घुसकर कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखे दान पेटी को अज्ञात चोर ले गए। दानपेटी में लगभग 90 हजार रुपए होने का अनुमान लगाया गया। प्रार्थी प्रमोद कुमार तिवारी की शिकायत पर जांच शुरू की गई। चोर दानपेटी के साथ ही मंदिर परिसर में रखी एक बाइक एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 11 एके 4750 भी चुरा ले गए थे। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी विवेक शुक्ला के निर्देशन में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु तत्काल टीम गठित किया गया।

दौरान विवेचना सायबर सेल पुलिस जांजगीर द्वारा बारिकी से घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। घटना में लगे सीसीटीवी को चेक करने पर तीन संदिग्ध रेनकोट पहन अपने अपने चेहरा को कपड़े से ढके हुए दिखाई दिए। घटना स्थल से सभी दिशाओं के सीसीटीवी फुटेज को चेक करने पर पता चला कि आरोपी घटना स्थल से मोटर सायकल चोरी कर बलौदा होते हुए सीपत, बिलासपुर शहर ओर गए हैं। जांजगीर पुलिस बिलासपुर पहुंची और संभावित स्थनों की सीसी टीवी फुटेज जांची। इस दौरान संदेही धीरेन्द्र वैष्णव उर्फ टींकू निवासी भूकम्प अटल अवास थाना सरकण्डा को हिरासत में लिया गया।

घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि अपने अन्य सहयोगी विजय कुमार वैष्णव, रामायण केंवट निवासी हरदीकला टोना थाना सिरगिट्टी बिलासपुर के साथ मिलकर रात को गतौरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन से नैला रेलवे स्टेशन पहुंचे। नहरिया बाबा मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी चुराए और वापस लौटने के लिए वहीं खड़ी मोटर साइकिल चोरी कर लिया। बाइक से तीनों बैठकर बलौदा, सीपत होते हुए बिलासपुर पहुंचे और बाइक व रेनकोट को जला दिया।

आरोपी के बताए अनुसार पुलिस ने अन्य आरोपी विजय कुमार वैष्णव एवं रामायण केंवट को गिरफ्तार किया। तीनों ने चोरी का रकम को अपने साथी राजा ठाकुर उर्फ राज निवासी अशोक नगर खमतरई बिलासपुर के किराये के मकान में छिपाकर रखना बताया। आरोपियों के पास से नगदी रकम 37236 रुपए बरामद किए गए। पुलिस ने जली हुई बाइक व घटना में प्रयुक्त औजार भी बरामद किया। आरोपियों ने बताया कि दानपेटी की शेष राशि को आपस में बांटकर खर्च कर दिया। उक्त कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार कुर्रे,  निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, निरीक्षक दिनेश यादव, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, चौकी प्रभारी नैला राकेश कुमार सूर्यवंशी एवं सायबर टीम से एएसआई विवेक कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आरक्षक प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, रोहित कहरा, शहबाज अहमद, अर्जुन यादव, चौकी नैला से एएसआई आरके साहू, प्रधान आरक्षक भीम श्रीवास, रूद्र कश्यप, आरक्षक संतोष प्रधान एवं एसीसीयू बिलासपुर से आरक्षकतरूण केशरवानी का सराहनीय योगदन रहा।

You Might Also Like

पूरी हुई दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना, स्पीड ट्रायल रन सफल

गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को

छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज  की आमसभा एवं शिक्षक सम्मान में दिखी सामाजिक एकजुटता

छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में ‘द आर्ट ऑफ टीचिंग मैथेमैटिक्स: फ्रॉम फियर टू फैसिनेशन’ पर प्रशिक्षण 

चंपारण्य में श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केन्द्र की मंजूरी, पर्यटन मंत्री ने कहा- महत्वपूर्ण कदम

Mohan Rao September 3, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में 53 एएसआई बने एसआई, डीजीपी ने जारी किया आदेश… देखें सूची
Next Article शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए राज्यपाल डेका, कहा- विद्यार्थियों के लिए मातृभाषा का ज्ञान भी जरूरी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?