ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, मोटर गैरेज के बाहर पड़ी मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedkorba

CG Crime : युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, मोटर गैरेज के बाहर पड़ी मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: December 4, 2023
Share
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के दीपका क्षेत्र में युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सिरकी मोड़ के समीप गैरेज में मोटर मैकेनिक का काम करने वाले युवक की रक्त रंजित लाश देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि युवक को ईंट पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।

मृतक की पहचान जयपुर थाना चैनपुर जिला गुमला झारखंड निवासी निकोलस टोप्पो (36) के रूप में हुई है। मृतक मोटर मैकेनिक का काम करता था। वह वर्ष 2008 से दीपका में रह रहा था। बताया जा रहा है कि बीते कुछ समय से निकोलस सिरकी मोड़ स्थित मंदीप मोटर गैरेज में काम करता था। वह अकेला होने के कारण गैरेज में रहता था। प्रतिदिन की तरह शनिवार की शाम सात बजे निकोलस अपना मोबाइल दोस्त को देकर शराब पीने चला गया।

रविवार की सुबह उसकी लाश गैरेज के समीप ही पड़ी मिली। सूचना मिलने पर दीपका पुलिस और साइबर सेल की टीम घटनास्थल जा पहुंची। पुलिस ने शव का निरीक्षण किया तो चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों में ईंट पत्थर से कुचले जाने के निशान मिले। जिससे संभावना जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। खास बात तो यह है कि घटना के वक्त उसका मोबाइल दोस्त के पास था। जिससे पुलिस को कुछ खास मदद नहीं मिल सकी। दीपका थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि मामले की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां मृतक के सर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में पुलिस और साइबर सेल की टीम तहकीकात कर रही है।

दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े अंतरराज्यीय चोर, सोना खरीदने वाला ज्वेलर्स भी गिरफ्तार
ग्लोबल पाटीदार व्यापार सम्मेलन: पीएम मोदी ने सरदार पटेल को किया याद, बोले- सामान्य परिवार का युवा भी बने उद्यमी
वन मंडल रायगढ़ में हफ्ता भर में एक आरा मिल तथा एक फर्नीचर मार्ट सील : वन विभाग का सघन अभियान निरंतर जारी
नए आईटी नियमों का पालन न करने पर ट्विटर को लेकर सरकार ने दिखाई सख्ती…. भारत में गंवाया कानूनी सुरक्षा का आधार
देवधाम, सिंधू भवन और सब्जी मंडी का होगा काया कल्प, डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का विधायक रिकेश ने किया भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सरकार बदलते ही इस्तीफों का दौर शुरू : सीएम बघेल के बाद अब शिक्षा सचिव व महाअधिवक्ता ने भी छोड़ा पद
Next Article भिलाई में चश्मे की दुकान में लगी आग, पालतू कुत्ते की जलकर मौत… दुकान मालिक भी झुलसा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?