ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Breaking : 21 साल का इंतजार खत्म, बीएसपी टाउनशिप के मकानों की लीज की होगी रजिस्ट्री
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Big Breaking : 21 साल का इंतजार खत्म, बीएसपी टाउनशिप के मकानों की लीज की होगी रजिस्ट्री

By Mohan Rao Published July 10, 2023
Share
बैठक के दौरान विधायक देवेन्द्र यादव, कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा, महापौर नीरज पाल व आयुक्त राहित व्यास
SHARE

विधायक देवेन्द्र यादव की पहल पर बीएसपी टाउनशिप के लीजधारकों को बड़ी सौगात

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के टाउनशिप में लीज पर आवास लेने वालों के लिए खुशखबरी है। 21 सालों से लीज की रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे लोगों को विधायक देवेन्द्र यादव की पहल पर बड़ी सौगात मिली है। बीएसपी टाउनशिप में लीज पर आवास लेकर रहने वालों की लीज की रजिस्ट्री का रास्ता खुल गया है। इसके साथ की बीएसपी टसउनशिप में रहने वाले लीज धारक अपने आवासों के लीज की रजिस्ट्री करा सकते हैं। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बता दें भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा सेल के घाटे के दौरान बीएसपी टाउनशिप के आवासों को लीज पर देना शुरू किया था। पांच चरणों में लगभग 4500 आवास 30 साल के लिए लीज पर दिया गया। प्रबंधन ने आवास लीज पर मिलने के बाद लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार आवासों को मोडिफाई भी कर लिया। लीजधारकों को आवास तो मिल गया लेकिन उनके लीज की रजिस्ट्री नहीं हो सकी। बीते 21 वर्षों से बीएसपी टाउनशिप के 4500 आवासधारी लीज का इंतजार कर रहे थे। अब उन्हें राहत मिलेगी क्यांकि जिला प्रशासन, नगर निगम भिलाई व बीएसपी प्रबंधन की पहल पर लीज की रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विधायक देवेन्द्र ने किया सराहनीय प्रयास
बीएसपी टाउनशिप के आवासों की लीज रजिस्ट्री के लिए भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने सराहनीय प्रयास किया। बीते चार सालों से वे लीज की रजिस्ट्री के लिए प्रयासरत दिखे। इसके लिए प्रबंधन के साथ बैठक कर लगातार रास्ता निकालने का प्रयास करते रहे। 8 अप्रेल 2023 को भिलाई नगर विधानसभा में भेंटमुलाकात करने पहुंची प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने भी विधायक देवेन्द्र यादव ने लीज रजिस्ट्री का मुद्दा रखा। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीएसपी के सीईओ अनिर्बान दास गुप्ता, जिला कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा व नगर निगम भिलाई को रास्ता निकालने का निर्देश दिया।

10 अप्रेल से शुरू हुआ बैठकों का दौर
सीएम भूपेश बघेल के निर्देश के बाद 10 अप्रैल से जिला प्रशासन, बीएसपी प्रबंधन, नगर निगम भिलाई के आयुक्त व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की बैठकों का दौर शुरू हुआ। लगातार बैठकों के बाद 17 जून 2023 को इस पर सहमति बन गई। सहमति बनने के साथ ही बीएसपी टाउनशिप के आवासों की लीज रजिस्ट्री का रास्ता भी खुल गया है। वर्तमान में इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीएसपी प्रबंधन, जिला प्रशासन व नगर निगम भिलाई के संयुक्त प्रयास से अब बीएसपी टाउनशिप के 4500 लीज धारक अपनी लीज की रजिस्ट्री करा सकेंगे।

पूरा हुआ 21 वर्षों का इंतजार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद जल्द ही भिलाई के लीजधारको को लीज की रजिस्ट्री का अधिकार मिलेगा। 2002 में भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा दिए गए लीज का रजिस्ट्री शुरू होगी। 4500 आवासों के लीज की रजिस्ट्री का रास्ता खुल गया है। भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की पहल से बैठकों का दौर शुरू हुआ और सहमति बनने के बाद लीज रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
– नीरज पाल, महापौर, नगर पालिक निगम भिालाई

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao July 10, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खुर्सीपार पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर, रायपुर के कबाड़ी के पास टुकड़ों मे मिली चोरी की हाइवा… डबरापारा चौक से हुई थी चोरी
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 267 # 10 July 2023

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?