ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीआरपीएफ का 84वां स्थापना दिवस: नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण मेंं, हिंसा हुई कम-अमित शाह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

सीआरपीएफ का 84वां स्थापना दिवस: नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण मेंं, हिंसा हुई कम-अमित शाह

By Om Prakash Verma
Published: March 25, 2023
Share
सीआरपीएफ का 84वां स्थापना दिवस: नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण मेंं, हिंसा हुई कम-अमित शाह
सीआरपीएफ का 84वां स्थापना दिवस: नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण मेंं, हिंसा हुई कम-अमित शाह
SHARE

जगदलपुर। शनिवार को नगरनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करनपुर सीआरपीएफ कैंप में 84 वें राइजिंग-डे के मौके पर देश के गृहमंत्री अमित शाह शामिल हएु। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पहुंचकर सीआरपीएफ के शहीद जवानों को उन्होंने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पहली बार नक्सल प्रभावित इलाके में सीआरपीएफ डे मनाया जा रहा है। राष्ट्र महिला सीआरपीएफ कर्मियों को सलाम करता है। सीआरपीएफ का योगदान महत्वपूर्ण है। नक्सलियों के खिलाफ हमारी लड़ाई अंतिम चरण में है। हिंसा की घटनाओं में कमी आई है।

देश के गृहमंत्री अमित शाह सीआरपीएफ दिवस के मौके पर शुक्रवार की शाम को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में पहुंचे थे। जहां भाजपा नेताओं से मुलाकात करने के बाद हेलीकाफ्टर से करनपुर पहुंचे। इस दौरान अमित शाहर ने जवानों द्वारा प्रदर्शित किया गया स्टंट शो भी देखा। इसके साथ ही अलग-अलग सेक्टर के जवानों ने परेड की। इस बीच गृहमंत्री ने परेड की सलामी ली।

शनिवार की सुबह गृहमंत्री ने सीआरपीएफ के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। सीआरपीएफ का 84 वां स्थापना दिवस है। गृह मंत्री ने वहां मौजूद जवानों को भी संबोधित किया और कहा कि देश में सीआरपीएफ के जवान हर मौके पर आगे बढ़कर अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि कई वीर सपूत देश की रक्षा में शहीद हो गए हैं, उनका पूरा देश ऋणी है।

#WATCH | Jagdalpur, Chhattisgarh: Union Home Minister Amit Shah on the occasion of 84th CRPF Day paid tribute to CRPF personnel who sacrificed their lives in the line of duty. pic.twitter.com/FXCrlrHIce

— ANI (@ANI) March 25, 2023

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाके में अबतक सीआरपीएफदिवस कभी नहीं आयोजित किया गया था। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में इस बार आयोजन किया गया है। इससे यहां के लोगों को भी भरोसा होगा कि सुरक्षाबल अपना काम कर रही है और हर समय उनकी रक्षा में तैनात है। अमित शाह ने कहा कि सीआरपीएफ की महिला सुरक्षाकर्मियों का भी देश हमेशा कृतज्ञ रहेगा।

गृहमंत्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी अब हालत बदल रहे हैं। नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल रखा है। इससे सामान्य लोगों का जनजीवन बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि अब नक्सली भी आत्मसमर्पण कर रहे हैं और सुरक्षाबलों के जवान भी सुरक्षित हैं। गृहमंत्री ने कहा सीआरपीएफ ने देश में हुए अब तक के चुनावों में सर्वाधिक सहयोग किया है। देश की रक्षा और चुनाव में सुरक्षा के योगदान के लिए देश हमेशा कृतज्ञ रहेगा।

एनटीपीसी का शानदार प्रदर्शन: 38 साल पुरानी कोरबा यूनिट-3 ने हासिल किया 101 प्रतिशत से अधिक वार्षिक पीएलएफ
नया कीर्तिमान: राज्य में साल दर साल धान खरीदी का टूट रहा रिकार्ड, आंकड़ा 100 लाख मीट्रिक टन के पार
पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स को लिखा पत्र… भारत आने का दिया न्योता और कहा-आप हमारे दिलों के बहुत करीब हैं
Bhilai Breaking : बेतरतीब पार्किंग व सड़क पर दुकान लगाने वालों पर बरसे विधायक रिकेश… दे डाली बड़ी चेतावनी
दिल्ली में ऑक्सीजन संकट गहराया, AIIMS की इमरजेंसी में भी भर्ती बंद, कई अस्पताल कर रहे मरीजों की छुट्टी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शराब के नशे में धुत ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने हॉस्टल में घुस किया था ये कांड, हुआ सस्पेंड, सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज Video : राजधानी में दरोगा की करतूत, शराब के नशे में घुसा गर्ल्स हॉस्टल, आदिवासी युवती से की मारपीट… देखें Video
Next Article आपसी विवाद में युवक पर कटर से जानलेवा हमला, चंद घंटों में धराया आरोपी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?