ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: हद हो गई बेशर्म तमाशबीनी की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: हद हो गई बेशर्म तमाशबीनी की

By Om Prakash Verma
Published: February 21, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
फर्जी खबरों पर रार मचाने वाले तमाशबीन तो बहुत देखे थे पर ऐसी बेहिस, बेशर्म जनता पहले कभी नहीं देखी। उनकी आंखों के सामने एक आदमी हाथ में चापड़ लिये एक किशोरी को काटता रहा और वो वीडियो बनाते रहे। नर-पिशाच इतने में ही नहीं माना, वह लहूलुहान किशोरी को बालों से पकड़कर घसीटता रहा और लोग तमाशा देखते रहे। मीडिया रिपोट्र्स में कहा गया कि यह घटना थाने से लगभग एक किलोमीटर दूर हुई। लोग नाराज हैं कि पुलिस नहीं पहुंची। लोगों को इस बात का भी मलाल है कि बाल आयोग ने मामले की अब तक सुध नहीं ली है। इन लोगों से पूछा जा सकता है कि वे खुद वहां क्या कर रहे थे? वो ठल्ले खड़े एक किशोरी पर जानलेवा हमला होते देख रहे थे। उनमें इतनी भी मर्दानगी नहीं बची थी कि बीच बचाव कर इस पैशाचिक कृत्य को रोकते। लोग तो जानवरों और मवेशियों पर होते अत्याचार के खिलाफ भी खड़े हो जाते हैं फिर इस किशोरी के बचाव में कोई क्यों नहीं आया? इसका जवाब मौजूदा सामाजिक मान्यताओं में छिपा हुआ है। आरोपी ओमकार तिवारी मसाला दुकान का मालिक है। किशोरी उसकी दुकान पर काम करती थी। दुकानदार की प्रतिष्ठा उसके यहां काम करने वाले नौकरों से तो ज्यादा होनी ही चाहिए। इस आक्रोश की असली वजह क्या थी, इसे जानना यहां जरूरी नहीं है। किशोरी का अपराध चाहे जो भी रहा हो, किसी पर इस तरह का हमला करने की इजाजत देश का कानून नहीं देता। कबीलाई संस्कृति में भी पहले पंचायत फैसला सुनाती है तब जाकर किसी को दंड दिया जाता है। दरअसल, जिसे हम मोहल्ला या समाज कहते हैं, वह तमाशबीनों की भीड़ मात्र है। वह आपको ज्ञान तो दे सकती है पर आपकी मदद के लिए कभी एक तिनका भी नहीं उठाएगी। कोई फर्क नहीं पड़ता कि पीडि़त किसी खुली सड़क पर है या किसी एकांत स्थल में। वह जहां भी है, अकेली ही है। एकांत में प्रताडि़त होने का तो फिर भी एक फायदा है कि वहां बेइज्जती का तमाशा नहीं बनता। कोई वीडियो वायरल नहीं होता। ये जो भीड़ वहां खड़ी थी, उसने वीडियो भले ही बना लिया हो, पर अदालत में उसकी गवाही कराने में पुलिस के पसीने छूट जाएंगे। लोग कानून व्यवस्था पर सवाल तो उठा सकते हैं पर उसे सुधारने में योगदान नहीं करेंगे। वैसे भी, महात्मा गांधी की अहिंसा का मजाक उड़ाने वालों को तो इस घटना से आनंदित होना चाहिए। उनके लिए तो हिंसा जायज है। वो नहीं मानते कि हिंसा धर्म-अधर्म नहीं देखती। वह नहीं समझते कि जिसके हाथों में ताकत होगी, वही हिंसक हो जाएगा। हमें समझना होगा कि हिंसा किसी मजहब, किसी खास किस्म के भोजन या किसी जीवन शैली से नहीं आती। वह सोच से पैदा होती है। श्रेष्ठता के घमंड से इसकी उत्पत्ति होती है फिर चाहे हिंसा घरेलू हो या कौमी, क्या फर्क पड़ता है?

धान से हटकर समृद्धि की राह: जेवरा के किसान दिलीप सिन्हा ने दलहन-तिलहन से कमाए 25 लाख रुपये
छत्तीसगढ़ के नवीन विधानसभा भवन का भूमिपूजन कल: एआईसीसी अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी रखेंगे आधारशीला
विधायक रिकेश सेन की पहल पर एक और सुविधा जनसेवार्थ समर्पित, “स्वर्ग रथ” को दिखाई हरी झंडी
CG Crime : टीन एजर्स ने छेड़छाड़ कर रहे शख्स की कर दी हत्या, 10 दिन बाद पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी
एयर इंडिया के विमान की मुंबई हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान के दौरान अचानक बंद हुआ इंजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रूमेटाइड अर्थराइटिस: ये है इस रोग के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय
Next Article राजधानी में नाबालिग पर गंडासे से हमला , आरोपी को फांसी देने की मांग लेकर मोहल्ले वालों ने घेरा थाना

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?