ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : चाय पिलाने की जिद पत्नी पर पड़ी भारी, गुस्सैल पति ने ले ली जान… जानिए क्या है यह पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG Crime : चाय पिलाने की जिद पत्नी पर पड़ी भारी, गुस्सैल पति ने ले ली जान… जानिए क्या है यह पूरा मामला

By Mohan Rao
Published: January 8, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त मे हत्या का आरोपी
SHARE

कबीरधाम । छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक महिला की उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की वजह बस इतनी सी थी कि पत्नी अपने पति को चाय पीने के लिए बोल रही थी। सुबह- सुबह चाय पीने के लिए जगाने से नाराज पति ने पत्नी को जान से मार दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

घटना कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र की है। घटना 6 जनवरी की बताई जा रही है। ग्राम बीजाबैरागी की रहने वाली सौहद्रा बाई पटेल (40) की लाश घर की बाड़ी से मिली थी। उसके बाल बिखरे हुए थे और मुंह से खून निकल रहा था। उसकी लाश औंधे मुंह पड़ी हुई थी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव को पीएम के लिए भेजा। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कबीरधाम एसपी डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर ASP मनीषा ठाकुर ने विशेष टीम का गठन किया।

शुरूआती शक के आधार पर पुलिस ने महिला के पति रविन्द्र पटेल से पूछताछ की । पूछताछ में पुलिस को उसके बयान पर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि उसकी पत्नी सौहद्रा सुबह 6 बजे चाय पीने के लिए कहने लगी। इस पर उसने कहा कि वह नहाकर चाय पीएगा। इसके बाद पत्नी उसी समय चाय पीने की जिद करने लगी। इसी बात पर विवाद हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गई। दोनों में जमकर मारपीट हुई इस दौरान आरोपी पति ने पत्नी को लात घूंसे से पीटने लगा। इसके बाद बाल पकड़कर घसीटते हुए बाड़ी में ले गया और वहां पत्थर से सिर कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस आरोपी रविन्द्र पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर कोरोना की रैंडम रैपिड जांच शुरू, डीएनडी पर तैनात हुई टीम
मतदान जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ‘सेंचुरी वोटिंग’ क्रिकेट मैच का किया आयोजन
ED पर भड़के सीएम बघेल, बोले शराब घोटाले की बात मनगढ़ंत, सरकार को बदनाम करने ईडी की साजिश
शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय फेस-2 : कन्वेंशन सेंटर, ऑडिटोरियम और फूड कोर्ट की मिलेगी सुविधा
लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा पर्यटन क्षेत्र में खुलेंगे विकास के द्वार…. मंत्री ताम्रध्वज साहू के विभागों के लिए 10708 करोड़ रुपए की अनुदान मांगे ध्वनि मत से पारित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल ने कोरोना काल को याद करते हुए कहा कि आज हमें प्रकृति के साथ जुड़ने की सबसे ज्यादा जरूरत सीएम बघेल ने कोरोना काल को याद करते हुए कहा कि आज हमें प्रकृति के साथ जुड़ने की सबसे ज्यादा जरूरत
Next Article राज्यस्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज, सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा कर किया शुभारंभ

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?