ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गांधी जी का ऐतिहासिक दुर्ग दौरा, आज के दिन किया था जनसभा को संबोधित, एक झलक के लिए लोग थे बेताब, पढि़ए कनक तिवारी जी के वॉल से
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गांधी जी का ऐतिहासिक दुर्ग दौरा, आज के दिन किया था जनसभा को संबोधित, एक झलक के लिए लोग थे बेताब, पढि़ए कनक तिवारी जी के वॉल से

By @dmin
Published: November 22, 2022
Share
गांधी जी का ऐतिहासिक दुर्ग दौरा, आज के दिन किया था जनसभा को संबोधित, एक झलक के लिए लोग थे बेताब, पढि़ए कनक तिवारी जी के वॉल से
गांधी जी का ऐतिहासिक दुर्ग दौरा, आज के दिन किया था जनसभा को संबोधित, एक झलक के लिए लोग थे बेताब, पढि़ए कनक तिवारी जी के वॉल से
SHARE

भिलाई. आज के दिन महात्मा गांधी दुर्ग आए थे। हाईकोर्ट बिलासपुर के सीनियर एडवोकेट कनक तिवारी जी ने 22 नवंबर को महात्मा गांधी के ऐतिहासिक दुर्ग दौरे की तस्वीरें और उनसे जुड़े यादगार पलों केा सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइए जानते हैं महात्मा गांधी के हरिजन दौरे की खास बातों को कनक तिवारी जी के वॉल से….

गांधी का ऐतिहासिक हरिजन दौरा
1933 में हरिजन दौरा करने निकले गांधी सेवाग्राम से चलकर सबसे पहले 22 नवंबर को दुर्ग आए। उनके इस दौरे का इंतजाम पं. रविशंकर शुक्ल के हाथ में था। स्थानीय नेताओं तथा जनता ने भी उनसे सहकार किया। अपने इस दौरे में गांधीजी सर्वप्रथम दुर्ग में आये। दुर्ग में गांधीजी घनश्यामसिंह गुप्त के अतिथि थे। आते ही गांधीजी ने पूछा दुर्ग में देखने लायक क्या है? घनश्यामसिंह गुप्त ने उनसे एक स्कूल का जिक्र किया। वहां वर्ष 1926 से सवर्ण तथा (हरिजन) अनुसूचित जाति के बालक एक ही टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ रहे हैं। इस शाला की स्थापना वर्ष 1925 में हुई थी। उस वक्त घनयश्यामसिंह गुप्त ही दुर्ग नगरपालिका समिति के अध्यक्ष थे। हरिजनों की हालत सुधारने के लिए दुर्ग में और भी कई महत्वपूर्ण काम हुए थे। मसलन हरिजनों को कुएं पर पानी भरने तथा मन्दिर-प्रवेश आदि की स्थिति रही है। इसीलिए गांधीजी इस स्कूल को खुश होकर देखने गये। रास्ते में हरिजन काॅलोनी में भी उनका स्वागत हुआ। पाठशाला पहुंचकर उन्होंने सभी हरिजन बालकों को हार पहनाये और शिक्षकों से अनुरोध किया कि वे छुआछूत की इस कलंक भावना को सवर्ण हिन्दुओं के बच्चों के मन से निकालने की पूरी पूरी कोशिश करें।
उसी दिन शाम को मोतीतालाब के मैदान में एक विशाल जनसभा हुई। अंदाज है गांधीजी की उस सभा में करीब पचास हजार व्यक्तियों की भीड़ इकट्ठा हुई थी। उन दिनों लाउड स्पीकर का इतना प्रचार नहीं हुआ था। इसलिए सब सभा स्थलों पर गांधीजी के लिए लाउड स्पीकर की व्यवस्था नहीं हो सकती थी। इस समस्या को हल करने के लिए अन्य स्थानों तथा दुर्ग में एक नायाब तरीका ईजाद किया गया। वक्ता अपनी स्वाभाविक आवाज में एक वाक्य बोलता था और बुलन्द आवाज वाला दूसरा व्यक्ति उसी वाक्य को दुहराता चलता था।
चक्की की तरह घूमने वाली कुर्सी
दुर्ग की विशाल जनसभा में गांधीजी के भाषण को दुहराने की व्यवस्था करना संभव नहीं हो पा रहा था। उनके दर्शन भी लोग कर सकें। इसके लिए एक अभिनव तरीका काम में लाया गया। मंच पर गांधीजी के लिए जो कुर्सी रखी गई थी वह कुछ इस तरह की थी कि चक्की की तरह उसे चारों ओर घुमाया जा सके। उन दिनों ‘रिवाॅल्विंग चेयर‘ भी नहीं बनी थी। गांधीजी को इस कुर्सी पर बिठाकर चारों ओर घुमाया गया। उन्होंने पूर्ण कौतुक से आयोजकों की इस सूझबूझ का आनन्द लिया। उपस्थित विशाल जन-समूह को उन्हें सुनने का नहीं तो देखने का संतोष अवश्य प्राप्त हुआ।
जनसभा में पहले शिशुपाल सिंह यादव तथा उदय प्रसाद जी बोड़ेगांव का कविता पाठ हुआ। बाद में घनश्यामसिंह गुप्त का भाषण हुआ। उन्होंने गांधीजी को हरिजन-कल्याण हेतु चंदा तथा थैली भेंट की। फिर गांधीजी बोले। गांधी ने अपने भाषण में कहा अभी तक हमने हरिजनों के साथ बहुत अन्याय किया है। अब उन्हें सवर्णों के समान ही अधिकार और सुविधाएं प्राप्त होनी चाहिए। हमारा सबसे प्रमुख कर्तव्य यही है कि छुआछूत के इस कलंक को अपने माथे से मिटा दें। हरिजनों के कुओं से पानी लेने और मन्दिर प्रवेश पर कोई निषेध नहीं होना चाहिए। दुर्ग में गांधीजी के स्वागत में रत्नाकर झा, मोहनलाल बाकलीवाल आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।
रायपुर आगमन
उसी दिन संध्या को सार्वजनिक सभा निबटाकर गांधीजी रात्रि में रायपुर पहुंचे। रास्ते में कुम्हारी से ही भीड़ और स्वागत भेंट आदि आरंभ हो गई थी। आमापारा में मिशनरी की ओर से स्वागत हुआ। आमापारा स्कूल में ही नगर की ओर से अपार हर्ष के साथ रायपुर की जनता ने युगपुरुष का स्वागत किया। रायपुर में गांधीजी की आवास-व्यवस्था पंडित रविशंकर शुक्ल के बूढ़ापारा स्थित मकान की पहली मंजिल के बड़े कमरे में की गयी थी।

राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू सुनाएंगे श्रीराम कथा, 14 दिसंबर से श्रीराम चौक दशहरा मैदान में शुरू होगी कथा
अश्लील तस्वीरों से सरकारी अधिकारी को जाल में फंसाया, फिर मांगे एक करोड़ रुपये, ऐसे धरा गया आरोपी
91 साल के बुजुर्ग ने पेश की मिसाल, अस्पताल बनाने सरकार को देंगे अपनी जमीन, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कलेक्टर को निर्देश
स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा सहित इन 5 खिलाडिय़ों को मिलेगा खेल रत्न….. खेल मंत्रालय ने लगाई मुहर
भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन पंचतत्व में विलीन : बेटियों ने दी मुखाग्नि… अंतिम यात्रा में दिग्गज नेता हुए शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Good News : अब छत्तीसगढ़ में भी बनेंगे ड्रोन, इथेनॉल उत्पादन के लिए होगा 140 करोड़ का निवेश
Next Article Big Breaking: पुलिस फायरिंग में 6 लोगों की मौत, Video वायरल होते ही भड़की हिंसा, सरकार ने 7 जिलों में इंटरनेट सेवा किया बंद Big Breaking: पुलिस फायरिंग में 6 लोगों की मौत, Video वायरल होते ही भड़की हिंसा, सरकार ने 7 जिलों में इंटरनेट सेवा किया बंद

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?