भिलाई। दुर्ग पुलिस की महादेव एप आईडी से सट्टा खिलाने वालों में कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में छावनी सीएसपी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवनी मध्यप्रदेश से 10 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी ऑनलाइन सट्टा एप महादेव आईडी से लेनदेन का बिजनेस कर रहे थे। पुलिस ने सटोरियों के पास से तीन लैपटॉप, 16 मोबइल फोन व विभिन्न बैंकों के 13 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
छावनी सीएसपी आईपीएस प्रभात कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अनिकेत कुर्रे पिता अजय कुर्रे (21) रेलवे स्टेशन कोरबा, नीलमणि पिता चिंताराम देवदास (26) कभी कपर्री सिल्दा खैरागढ़, नेहाल सिंह राजपूत पिता राजेश सिंह राजपूत (23) सिवनी मध्य प्रदेश, अल्ताफ राजा पिता अब्दुल कयूम (19) कोसा बाड़ी कोरबा, हिमांशु सिंह पिता अनिल कुमार (21) निहारिका कोरबा, सुशांक चंद्रा पिता रामचरण चंद्रा (21) रजगा मार्ग कोरबा, नीरज गुप्ता पिता ओम प्रकाश गुप्ता (32) फौजी नगर हाउसिंग बोर्ड भिलाई, गजेंद्र निषाद पिता दुर्योधन निषाद (30) बस स्टैंड के पास नंदकट्ठी नंदिनी, विवेक सिंह पिता तनकेश्वर सिंह (20) कोरबा व योगेश यादव पिता बोधनाथ यादव (24) कोरबा को गिरफ्तार किया गया है।
