ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भानुप्रतापपुर उपचुनाव में ट्विस्ट: सीजी पुलिस का कांस्टेबल संस्पेंड, भाजपा प्रत्याशी के साथ रेप केस में आरोपी है आरक्षक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में ट्विस्ट: सीजी पुलिस का कांस्टेबल संस्पेंड, भाजपा प्रत्याशी के साथ रेप केस में आरोपी है आरक्षक

By Mohan Rao
Published: November 21, 2022
Share
आरक्षक केशवराम सिन्हा
SHARE

रायपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में ट्विस्ट आ गया है। एक दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ झारखंड में रेप केस का बम फोड़ा था। इस मामले में सोमवार को रायपुर पुलिस के आरक्षक को एसपी ने निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है जिस गैंगरेप के मामले में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को आरोपी बताया जा रहा है उसमें आरक्षक का नाम भी आया था। मामला जब गर्म हुआ तो रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

भाजपा विधायक ब्रह्मानंद नेताम पर सामूहिक दुष्कर्म और नाबालिग को देह व्यापार में धकेलने के आरोपों पर छत्तीसगढ़ में राजनीति तेज हो गई है। मामला सामने आने के बाद रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने आरक्षक केशवराम सिन्हा को निलंबित कर दिया। यह सिपाही रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाने में पदस्थ था। एएसपी द्वारा जारी निलंबन आदेश में भी गैंगरेप का जिक्र है। इसमें लिखा गया है कि झारखंड के पूर्वी सिंहभूमि के टेल्को थाने में दर्ज नाबालिग से दुष्कर्म और अनैतिक देह व्यापार के मामले की एफआईआर में आरक्षक की संलिप्तता की जानकारी सामने आई है। नाबालिग पीडि़ता के साथ घटित अपराध की अत्यंत गंभीर धाराओं के आरोपी आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन आदेश के बाद आरक्षक को पुलिस लाइन अटैच कर दिया है।

चरामा से है कनेक्शन
बता दें भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम कांकेर जिले के चरामा के रहने वाले हैं। निलंबित सिपाही केशवराम सिन्हा भी कांकेर के चारामा का ही रहने वाला है। बताया जा रहा है कि पीसीसी अध्यक्ष ने झारखंड के जिस रेपकांड का जिक्र किया है उसकी चार्जशीट में ब्रह्मानंद नेताम के साथ ही उस अपराध की चार्जशीट में इस सिपाही का भी नाम है। चार्जशीट के मुताबिक इस रेपकांड में आरक्षक भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म का अपराध में सहायक रहा है। सिपाही के निलंबन के साथ ही प्रशांत अग्रवाल ने रायपुर की महिला सेल को भी इस केस में सक्रिय कर दिया है। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच के लिए बनी विशेष यूनिट को भी इस केस की जांच के लिए लगा दिया है।

Gustakhi Maaf: पहाड़ी छत्तीसगढ़ की सड़कों पर भूतों की परेड
Breaking News : सीएम भूपेश बघेल ने की आदिपुरुष को बैन करने की मांग.. ट्वीट कर कहा- केन्द्रीय गृहमंत्री शाह आज ही करें घोषणा
भारत में कोरोना: रिकार्ड स्तर पर पहुंचा संक्रमण, पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 28701 नए मामले
Durg Breaking : दूसरे के खेत को अपना बताकर रायपुर के शातिर ने धमतरी के किसान को लगाया 30 लाख का चूना… केस दर्ज
बाल-बाल बची जान : राजधानी में चलती कार में लगी आग, पति-पत्नी व एक बच्चा था सवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भानुप्रतापपुर उपचुनाव, BJP प्रत्याशी की बढ़ी मुश्किलें, उम्मीदवारी निरस्त करने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, जानिए क्या पूरा मामला Breaking: भानुप्रतापपुर उपचुनाव, BJP प्रत्याशी की बढ़ी मुश्किलें, उम्मीदवारी निरस्त करने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, जानिए क्या पूरा मामला
Next Article Big Breaking: छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा छापा, धमतरी के कलेक्टर ऑफिस में दबिश, इस विभाग के अधिकारी से चल रही पूछताछ Big Breaking: छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा छापा, धमतरी के कलेक्टर ऑफिस में दबिश, इस विभाग के अधिकारी से चल रही पूछताछ

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?