दिल्ली. दिल्ली की हवा हर साल की तरह इस बार फिर और भी ज्यादा जहरीली हो गई है। बिगड़ते हालातों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने हेल्थ इमरजेंसी के चलते पहली से 5 वीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया है। वहीं सरकारी दफ्तरों में आधे स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम का आदेश दिया गया है। इसके अलावा लोगों की सेहत का ख्याल करते हुए दिल्ली में कमर्शियल निर्माण कार्य रोक दिए गए हैं। डीजल कारों और ट्रकों पर पाबंदी लगा दी गई है।
सीएम ने की घोषणा बोले जहरीली हो गई है दिल्ली की हवा
दिल्ली में बाजार और दफ्तरों के समय में भी बदलाव की तैयारी है। हालांकि, ईवी और सीएनजी वाहन चलते रहेंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इन अहम फैसलों की घोषणा की। दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 445 तक पहुंच चुका है। जो बेहद गंभीर कैटेगरी माना जाता है।

पराली जलाने से बिगड़ी स्थिति
दिल्ली के लोगों का और सरकार का मानना है कि पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा और यूपी में फसल कटने के बाद किसान बड़े पैमाने पर पराली जा रहे हैं। पराली जलाने से उठने वाला धुआं दिल्ली की हवा को जहरीली बना रहा है। बता दें कि पराली जलाने की घटना के कारण हर साल दिल्ली में यह स्थिति निर्मित होती है। जिसका खामियाजा दिल्लीवासियों को भुगतना पड़ता है।
