ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुजरात मोरबी हादसा : अब तक 141 की मौत, रेस्क्यू में जुटीं सेना और NDRF की टीमें, एजेंसी के खिलाफ केस दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

गुजरात मोरबी हादसा : अब तक 141 की मौत, रेस्क्यू में जुटीं सेना और NDRF की टीमें, एजेंसी के खिलाफ केस दर्ज

By Mohan Rao
Published: October 31, 2022
Share
SHARE

श्रीकंचनपथ, डेस्क। गुजरात के मोरबी में रविवार शाम को हुए हैगिंग ब्रिज हादसे में अब तक 141 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। हादसे के बाद रेस्क्यू के लिए सेना, नेवी, एयरफोर्स एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि अब तक 177 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। इधर हादसे के बाद ब्रिज का रखरखाव करने वाली एजेंसी के खिलाफ गैर इरातन हत्या की धारा 304, 308 और 114 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं सीएम के निर्देश पर हादसे की जांच भी शुरू कर दी गई है।

बता दें गुजरात के मोरबी में रविवार शाम को बड़ा हादसा हो गया था। यहां के मच्छु नदी में बना केबल ब्रिज अचानक टूट गया और उस खड़े सैकड़ों लोग नदी में गिर गए। हादसे के बाद रात को रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया गया। सुबह तक नदी से 141 लोगों के शवों को निकाला जा चुका है। वहीं 177 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया है। अभी भी मच्छू नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सेना के साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, नेवी व एयरफोर्स रेस्क्यू में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि जब हादसा हुआ था तब ब्रिज पर 400 से ज्यादा लोग मौजूद थे। रविवार होने के कारण लोग घूमने यहां आए थे

डॉक्टरों की टीम भी मौके पर
हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की टीम भी मौके पर है। यहां पर घायलों को तत्काल चिकित्सा मुहैय्या कराया जा रहा है। गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने इस घटना को बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया और जान गंवाने वालों के परिवार के प्रति संवेदना जताई। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी लगातार हालात को लेकर गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल से जानकारी ले रहे हैं। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस घटना को लेकर दुख जताया है।

राजकोट के सांसद के 12 रिश्तेदारों की भी मौत
मोरबी हादसे में राजकोर्ट के भाजपा सांसद मोहनभाई कल्याणजी कुंदारिया के 12 रिश्तेदारों की भी मौत हो गई है। सांसद के रिश्तेदार भी यहां पर घूमने आए थे। इस दौरान वे ब्रिज पर चढ़कर सेल्फी आदि ले रहे थे इस दौरान ब्रिज टूटा और सभी नदी में गिर गए। हादसे के बाद रातभर यहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पिछले 16 घंटे से रेस्क्यू किया जा रहा है। अभी भी नदी में कई लोगों के होने की जानकारी है जिनकी तलाश की जा रही है। भारतीय सेना के जवान आधी रात बाद यहां पहुंचे और रेस्क्यू लोगों की तलाश शुरू की थी।

मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 6 लाख रुपए
हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को केन्द्र व राज्य सरकार ने मुआवजा देने का भी ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने का ऐलान किया है। वहीं गुजरात सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। केन्द्र व राज्य सरकार की मुआवता राशि मिलाकर मृतकों के आश्रितों को 6-6 लाख व घायलों को 1-1 लाख रुपए दिए जाएंगे।

CG Big Breaking : सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा… सरकार के इस आदेश से खिले चेहरे
Breaking News : दादी की हत्या के बाद खून से मंदिर को पोता, फिर खुद का गला काटा… जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ में निगरानी दलों ने जब्त किए 25 करोड़ की अवैध संपत्ति, ज्वेलरी से लेकर नशीली सामग्री भी शामिल
सुरक्षा पखवाड़ा की खुली पोल: नहीं रुक रहे हादसे, कोयला लोड ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान
कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में सीएम बघेल का रोड शो, गिनाई 3 वर्षों की उपलब्धियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 143 साल पुराना यह पुल 6 महीने से बंद था। हाल ही में इसकी मरम्मत की गई थी। 25 अक्टूबर को इसे आम लोगों के लिए खोला गया था। बड़ा हादसा, 143 साल पुराना ब्रिज टूटा, नदी में डूबने से 140 से ज्यादा की मौत, शवों को देखकर रोने लगे रेस्क्यू टीम के जवान, PM ने जताया दु:ख
Next Article मिट्टी से जुड़ी शिल्पकला पर वार्षिक कार्यशाला का उद्घाटन, प्रदेशभर से जुटे कलाकार, एक मंच में एकत्रित होकर रखी अपनी बात मिट्टी से जुड़ी शिल्पकला पर वार्षिक कार्यशाला का उद्घाटन, प्रदेशभर से जुटे कलाकार, एक मंच में एकत्रित होकर रखी अपनी बात

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?