भिलाई. रोशनी का त्योहार दिवाली के लिए चंद दिन ही बचे हैं। कई सालों बाद दिवाली में सूर्यग्रहण का साया मंडरा रहा है। जिसके कारण पर्व की तिथियों और दीपावली के उत्सव को लेकर लोगों के मन में दुविधा की स्थिति है। हिंदू धर्म में हर साल दिवाली के अगले दिन गोवर्धन देवता की पूजा की जाती है और उसके अगले दिन भाई दूज का त्यौहार मनाया जाता है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। वहीं उसके अगले दिन 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण का लग रहा है। ऐसे में इस दिन गोवर्धन पूजा नहीं की जाएगी।
कब होगी गोवर्धन पूजा
हर साल कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है। इस साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 25 अक्टूबर को है। लेकिन इस दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है। इसलिए इस दिन गोवर्धन पूजा न करके अगले दिन 26 अक्टूबर को की जाएगी। इस बार गोवर्धन पूजा करने की शुभ मुहूर्त 26 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 36 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 55 मिनट तक है।
ग्रहण का यह रहेगा प्रभाव
दिवाली पर सूर्यग्रहण का संयोग करीब 27 साल बाद बन रहा है। सूर्यग्रहण का मेष से लेकर मीन राशि तक वालों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ रहा है। मेष राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव बढ़ेगा।





