ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहीद स्क्वाड्रन लीडर के स्मारक पर अवैध कब्जा, परिजनों ने लगाई कलेक्टर से मदद की गुहार, एक्शन में आए अधिकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiNews

शहीद स्क्वाड्रन लीडर के स्मारक पर अवैध कब्जा, परिजनों ने लगाई कलेक्टर से मदद की गुहार, एक्शन में आए अधिकारी

By @dmin
Published: September 14, 2022
Share
शहीद स्क्वाड्रन लीडर के स्मारक पर अवैध कब्जा, परिजनों ने लगाई कलेक्टर से मदद की गुहार, एक्शन में आए अधिकारी
शहीद स्क्वाड्रन लीडर के स्मारक पर अवैध कब्जा, परिजनों ने लगाई कलेक्टर से मदद की गुहार, एक्शन में आए अधिकारी
SHARE

दुर्ग. जुनवानी में स्क्वाड्रन लीडर शहीद सुरेश मिश्रा के स्मारक के पास अवैध कब्जा किया जा रहा था। उनके परिजनों और मित्रों ने जनदर्शन में इसकी शिकायत की। शिकायत पर कलेक्टर ने अधिकारियों को अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्मारक परिसर से अवैध कब्जा हटवा लिया गया। प्रशासन द्वारा तत्परता से आवेदन पर कार्रवाई होने से शहीद के परिजनों और मित्रगण संतुष्ट हुए। मंगलवार को वे कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करने जनदर्शन पहुंचे।

जनदर्शन पहुंचकर दिया धन्यवाद
शहीद के परिजनों ने बताया कि शहीद के स्मारक के आस पास अवैध कब्जा किये जाने से लोगों में काफी पीड़ा थी। इस पर त्वरित कार्रवाई होने से हम सब संतुष्ट हुए हैं। शहीद के परिजनों ने स्मारक परिसर के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी जनदर्शन में दिया। उल्लेखनीय है कि शहीद सुरेश मिश्रा ने 1999 में वायु शक्ति मिशन के दौरान शहादत दी थी। इस दौरान अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का और जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कोरोना काल में पति की मृत्यु, प्लाट पर अवैध कब्जे की कोशिश
सिकोलाभाठा की एक महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु कैंसर से कोरोना काल के दौरान हो गई। इसके बाद उसके प्लाट पर अवैध कब्जे की कोशिश होने लगी। इसे रोकने सीमांकन के लिए आवेदन लगाया पर अब तक इस पर कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर तहसीलदार को त्वरित कार्रवाई कर महिला का सीमांकन प्रकरण शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए।

शिक्षण समिति की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने ज्ञापन
गीतांजलि संगीत शिक्षण समिति के सदस्य भी जनदर्शन पहुंचे। उन्होंने बताया कि शिक्षण समिति की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश हो रही है। इस संबंध में तहसीलदार को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अवैध अतिक्रमण के अन्य मामलों में भी त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जिन जगहों पर ट्रांसफार्मर की मांग आई थी वहां परीक्षण कर ट्रांसफार्मर लगवाने के निर्देश दिए।

पड़ोसी के छत की स्लोप घर की ओर, पूरा पानी मेरे घर आता है
भिलाई निगम से एक आवेदन आया जिसमें जिक्र था कि पड़ोसी के घर के छत की स्लोप ठीक से नहीं बनी है और बारिश का पूरा पानी आवेदक के घर आ जाता है। इस संबंध में ताकीद करने पर पड़ोसी नाराज हो जाते हैं। इसी तरह दुर्ग निगम क्षेत्र में 84 साल के एक बुजुर्ग ने अपनी व्यथा रखी। उसने बताया कि कतिपय असामाजिक तत्वों ने उसके घर पर कब्जा कर लिया है और वो दर-दर भटकने को मजबूर हो गया है। इस मामले में एसडीएम को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

दीक्षांत समारोह: सीएम बघेल ने प्रदान की 209 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की डिग्री, 36 छात्रों को मिला स्वर्ण पदक
छत्तीसगढ़ के रेलवे बजट में ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी : रिकॉर्ड निवेश से कनेक्टिविटी, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं में विस्तार
अशोका बिरयानी सेंटर में दो कर्मचारियों की मौत के बाद हंगामा, मौके पर पहुंचे पत्रकारों से धक्का मुक्की…. देखें Video
जशपुर का ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क…. नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
CG Big News : मां बनने की चाह में दूसरे के बच्चे का अपहरण, पड़ोसी के घर रुककर महिला दिया वारदात को अंजाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा का उग्र प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प, गाडिय़ों में लगाई आग, किया जमकर तोडफ़ोड़ भाजपा का उग्र प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प, गाडिय़ों में लगाई आग, किया जमकर तोडफ़ोड़
Next Article Big News: बिजली बिल की भुगतान से है परेशान, तो यह खबर आपके लिए है, सरकार ने दी राहत उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, CG में महंगी हुई बिजली, अब प्रति यूनिट करना पड़ेगा इतना रुपए भुगतान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?