ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हाथी के हमले में एक की मौत, एक घायल, तीन महीने में तीन लोगों की गई जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

हाथी के हमले में एक की मौत, एक घायल, तीन महीने में तीन लोगों की गई जान

By @dmin
Published: June 11, 2022
Share
हाथी के हमले में एक की मौत, एक घायल, तीन महीने में तीन लोगों की गई जान
हाथी के हमले में एक की मौत, एक घायल, तीन महीने में तीन लोगों की गई जान
SHARE

बिलासपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में शुक्रवार को हाथी के हमले में 47 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। इसके साथ ही पिछले तीन महीने में मध्य प्रदेश की सीमा से लगे जिले में हाथी के हमले में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। स्थानीय वन विभाग के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) दिनेश पटेल ने बताया कि घटना सुबह सिवनी वन क्षेत्र के मलाडांड गांव के पास हुई, जब पीडि़त मनरेगा के तहत मजदूरी के लिए घर से बाहर निकला था।

जानकारी के मुताबिक बदीराम पनिका, सहदेव पनिका (50) और रंजीत अरमो मजदूरी का काम निपटाने के बाद अपने घर जा रहे थे, तभी उनका सामना एक हाथी से हो गया। स्थानीय अधिकारी ने बताया कि हाथी ने सहदेव को अपनी सूंड से उठा लिया और उसे फेंक दिया और फिर बदीराम पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने कहा कि सूंड से उठाकर पटके जाने के कारण सहदेव का पैर टूट गया, हालांकि वह रंजीत के साथ भागने में सफल रहा और स्थानीय लोगों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद घायल लोगों को मरवाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां से उन्हें गौरेला जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

स्थानीय अधिकारी ने बताया कि इलाज के दौरान बदीराम ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की तत्काल राहत प्रदान की गई है, जबकि शेष 5.75 लाख रुपये का मुआवजा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन हाथियों का एक झुंड पड़ोसी अनूपपुर वन मंडल से मरवाही जंगल में आया था और ग्रामीणों पर हमला करने वाला हाथी उसी झुंड का है।

इससे पहले 20 मार्च को क्षेत्र के रुमगा गांव के पास 10 साल की बच्ची को हाथी ने कुचल कर मार डाला था, जबकि 24 मार्च को पारसी गांव के पास इसी तरह के हमले में एक महिला की मौत हो गई थी। राज्य के उत्तरी भाग में मानव-हाथी संघर्ष पिछले एक दशक से चिंता का एक प्रमुख कारण रहा है और पिछले कुछ वर्षों में यह खतरा मध्य क्षेत्र के कुछ जिलों में फैल गया है।

सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद कुछ ऐसे जिले हैं जो इस खतरे का सामना कर रहे हैं। वन अधिकारियों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में राज्य में हाथियों के हमले में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं।

भक्त माता कर्मा जयंती पर विधायक देवेंद्र ने साहू समाज को दी बड़ी सौगात, खुर्सीपार में बना साहू सदन, गार्डन भी हो रहा तैयार
राजधानी में गैंगरेप : युवती को पहले घर बुलाया और शराब पिलाकर किया दुष्कर्म, तीन बदमाश अरेस्ट
थोड़ी सी नहीं, यहां न्यू ईयर पर पी डाली करीब 100 करोड़ रुपये की शराब!
लेजेंडरी एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) का 82 की उम्र में निधन, कई दिन से थे बीमार
Gustakhi Maaf: अब बस अपनी-अपनी ढपली, अपना-अपना राग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ‘धाकड़ के फ्लॉप होने के बाद कंगना पहुंची अपने होमटाउन, एक्ट्रेस ने किया फैमिली के साथ टाइम स्पेंड…
Next Article लंबे समय तक फोन पर चैटिंग टैक्स्ट, नेक पेन का कारण….

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?