कंगना रनोट ‘धाकड़ के फ्लॉप होने के बाद फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने अपने होमटाउन गई हुई हैं। एक्ट्रेस फिलहाल मनाली में अपने परिवार के साथ पिकनिक एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फेवरेट स्पॉट की फोटोज शेयर की हैं।
कंगना ने शेयर की पिकनिक की फोटोज
एक्ट्रेस ने पिकनिक की फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मेरी फेवरेट जगह पर मेरी फैमिली के साथ बहुत जरूरी ब्रेक डे… और मौसम भी काफी अच्छा था। यह एक बेहद खूबसूरत दिन है।
कंगना रनोट ने होमटाउन में बनाया नया आशियाना
कंगना ने हाल ही में अपने होमटाउन हिमाचल प्रदेश में एक नया घर खरीदा है। गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नए घर की कुछ फोटोज शेयर की थीं। पहाड़ो के बीच अपने लग्जीरियस घर की इनसाइड पिक्चर्स शेयर करते हुए, उन्होंने इसे पहाड़ी स्टाइल में रिवर स्टोन से बना घर बताया है।





